---Advertisement---

Noida News: नोएडा के नामी स्कूल में एक छात्रा से कथित तौर पर हुई हैवानियत पर परिजनों का फूटा गुस्सा, अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन; जानें डिटेल

Noida News: नोएडा के एक नामी स्कूल में छात्रा के साथ हुई हैवानियत के बाद परिजनों ने स्कूल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि नोएडा के सैक्टर 27 में स्थिति कैंब्रिज स्कूल में मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 19, 2024 1:36 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 19, 2024 2:09 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा के एक नामी स्कूल में छात्रा के साथ हुई हैवानियत के बाद परिजनों ने स्कूल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि नोएडा के सैक्टर 27 में स्थिति कैंब्रिज स्कूल में मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में नोएडा पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गौतरतलब है कि स्कूल में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। (Noida News) जो एक चिंता का विषय है। चलिए आपको बताते है क्या है पूरा मामला

अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन

3 साल की बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज सुबह बड़ी संख्या में अभिभावकों ने कैंब्रिज स्कूल के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इसके अलावा छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि छात्रा द्वारा पहचान करने के बाद नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है (Noida News)।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल पीड़ित छात्रा के परिजन नोएडा में ही रहते है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार छात्रा नोएडा सेक्टर 27 के कैम्ब्रिज स्कूल जूनियर विंग में पढ़ती है। बच्ची पिछले कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। जिसके बाद उसके परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है। (Noida News) पिता द्वारा बच्ची से पूछे जाने पर बच्ची ने बताया कि जो भईया प्लेट देते है उन्होंने दो दिन पहले उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ चुभाया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि परिजन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और आनन-फानन में पुलिस अभिभावक और बच्ची के साथ स्कूल पहुंची जहां बच्ची द्वारा आरोपी की पहचान के बाद पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने क्लास टीचर को भी गिरफ्तार कर लिया है (Noida News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026