---Advertisement---

Noida News: सोसाइटी की 24वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, हादसे में एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

Noida News: उत्तर प्रदेश के साइबरहब कहे जाने वाले नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल नोएडा के सेक्टर 137 में एक बड़ा हादसा हुआ है। सेक्टर 137 में हुआ यह हादसा पारास सोसाइटी में हुआ है। इस सोसाइटी में लगी लिफ्ट में तकनीकी खराबी की वजह से लिफ्ट ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 4, 2023 9:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश के साइबरहब कहे जाने वाले नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल नोएडा के सेक्टर 137 में एक बड़ा हादसा हुआ है। सेक्टर 137 में हुआ यह हादसा पारास सोसाइटी में हुआ है। इस सोसाइटी में लगी लिफ्ट में तकनीकी खराबी की वजह से लिफ्ट का तार टूट गया जिसकी वजह से वह सीधे 24 वीं मंजिल से नीचे गिर गई। इस लिफ्ट में एक महिला थी जिसकी इस हादसे में दर्दनाक तरीके से मौत हो गई।

हादसे में हुई महिला की मौत

ऐसे में आपको बता दें कि, जब यह हादसा हुआ उसके बाद सोसाइटी के लोग लिफ्ट के पास इकट्ठा हो गए ऐसे में जब उन्होंने महिला को लिफ्ट से बाहर निकाला तो पता चला कि यह महिला सोसाइटी में किसी से मिलने आई थी। हादसे की मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोसाइटी की लिफ्ट के तार टूटने की वजह से हुआ है। अंदर एक महिला मौजूद थी जो लिफ्ट गिरने की वजह से बेहोश हो गई। ऐसे पर जब उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पहले भी हो रखी है इस तरह की घटना

इसी कड़ी में एक पुलिस अधिकारी बताते हैं कि, यह घटना शाम 7 बजे घटी है। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे गई। नोएडा में पहले भी इस तरह की घटना हो रखी है। यह घटना सेक्टर 63 में हुई थी। इस दौरान एक कंपनी की लिफ्ट तकनिकी खराबी की वजह से नीचे गिर गई थी जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए थे। हादसे में कंपनी की लिफ्ट के ब्रेक फेल होने की वजह से वो सीधे नीचे गिर गई इस दौरान कई कर्मचारी बुरी तरह घायल भी हुए वहीं एक की मौत भी हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

अप्रैल 25, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 25, 2026

Dhirendra Shastri

अप्रैल 25, 2026

Bareilly News

अप्रैल 25, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 25, 2026