---Advertisement---

मेट्रो के इस रूट पर विस्तार से जुड़ेगा नोएडा व ग्रेटर Noida, जानें क्या है NMRC की खास तैयारी

Noida News: राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती क्षेत्र नोएडा में मेट्रो को सबसे सुलभ व आसान परिवहन का माध्यम माना जाता है। शहर के ज्यादातर लोग राजधानी से लेकर एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में इस माध्यम से सफर कर अपने पैसों के साथ समय की भी बचत करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 1, 2023 11:12 पूर्वाह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती क्षेत्र नोएडा में मेट्रो को सबसे सुलभ व आसान परिवहन का माध्यम माना जाता है। शहर के ज्यादातर लोग राजधानी से लेकर एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में इस माध्यम से सफर कर अपने पैसों के साथ समय की भी बचत करते हैं। खबर है कि एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से ब्लू और मजेंटा लाइन के इंटरचेंज बॉटनिकल गार्डन स्टेशन के बीच 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे नोएडा को ग्रेटर नोएडा से आसानी से जोड़ा जा सकेगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के एमडी लोकेश एम ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) जल्द ही इस नए रूट के विस्तार की डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) सौंपेगा। एनएमआरसी एमडी का दावा है कि 11.56 किमी के इस नए रूट के निर्माण में 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कहा जा रहा है कि इससे नोएडा व ग्रेनो को जोड़ा जा रहा है जिससे लोगों का सफर और आसान हो सके।

ये है NMRC की खास तैयारी

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन एनसीआर क्षेत्र के नोएडा व ग्रेनो को जोड़ने वाले नए मेट्रो रूट को लेकर सजग नजर आ रहा है। एनएमआरसी के एमडी लोकेश एम का कहना है कि दिसंबर माह में इस प्रोजेक्ट की डीपीआर मिल सकेगी। इसके बाद डीपीआर को मंजूरी के लिए नोएडा व ग्रेनो अथॉरिटी के बोर्ड में रखा जाएगा। इन दोनों प्राधिकरण की मंजूरी के बाद डीपीआर को शासन के पास भेजा जाएगा जिससे की इसे शासन की मंजूरी मिल सके। कयास लगाए जा रहे हैं कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के बीच 8 नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण हो सकेगा।

यात्रियों को होगा लाभ

नोएडा व ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए एनएमआरसी लंबे समय से कवायद कर रहा है। खबर है कि मेट्रो के इस विस्तार वाली परियोजना के तहत नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के साथ ही चलेगा। वहीं मेट्रो स्टेशन के निर्माण के साथ ही दो फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे जिससे कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिल सके। कहा जा रहा है कि इस रूट के निर्माण के बाद लोगों के समय के साथ उनके पैसों की बचत भी हो सकेगी और सफर का काम और आसान हो सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 29, 2026

कल का मौसम 29 May 2026

मई 28, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 28, 2026