---Advertisement---

Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बनाया जबरदस्त प्लान, कैमरे के जरिए रफ़्तार पर लगेगा विराम 

Noida News: ग्रेटर नोएडा में हो रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी रेस से पहले सड़क नियमों को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है। नोएडा यातायात पुलिस इसके लिए अभी से ही तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है ट्रैफिक पुलिस नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हाईटेक कैमरे लगवा रही है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 11, 2023 2:41 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा यातायात पुलिस की तरफ से बड़ी अपडेट सामने निकल कर आई है। खबरों की मानें तो ग्रेटर नोएडा में हो रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी रेस से पहले सड़क नियमों को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है। नोएडा यातायात पुलिस इसके लिए अभी से ही तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है ट्रैफिक पुलिस नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हाईटेक कैमरे लगवा रही है। ताकि अपराधियों और रफ्तार भर्ती गाड़ियों पर लगाम लगाया जा सके। दरअसल कैमरे के जरिए ट्रैफिक पुलिस उन गाड़ियों पर चालान ना करेगी जो नियम के अनुरूप पाई जाएंगी। इसमें सबसे अहम बात यह है, कि जिन वाहनों की स्पीड होगी उस पर तीसरी आंख (कैमरे) की नजर होगी।

नोएडा प्राधिकरण को मिला यातायात पुलिस का पत्र

बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें सबसे खास बात यह है, कि इन सभी कैमरों के साथ पीए सिस्टम लगाए जाएंगे। अब इससे होगा ये कि यदि कोई भी नागरिक मुसीबत या फिर असामान्य स्थिति में होगा तो, नजदीकी पुलिस पीए सिस्टम की मदद से सहायता कर पाएगी। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण को यातायात पुलिस ने 20 सितंबर से पहले कैमरे लगवाने के लिए पत्र भेजा है। वहीं खबरों की मानें तो नोएडा यातायात पुलिस ने जानकारी दी है, कि नोएडा पर्थला पुल से सेक्टर 71 अंडरपास तक कैमरे लगाए जाने हैं।

India Expo Center 2023 को लेकर अभी से यातायात पुलिस ने की तैयारी शुरू


बता दें कि यातायात पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में हो रहे India Expo Center 2023 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ‘India Expo Center 2023’ ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर के बीच आयोजित होना है। जिसमें देश और दुनिया के तमाम बड़ी हस्तियां इसमें शामिल होने वाली हैं। इसी के मद्देनजर अब ट्रैफिक पुलिस CCTV लगवा रही है। वहीं खबरों की मानें तो India Expo Center 2023 का प्रमुख आकर्षण का केंद्र प्रभु श्री राम रहेंगे। दरअसल इसके पीछे की सोच यह है, कि ट्रेड शो में थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया और साउथ कोरिया के विशेष लोग यहां शिरकत करने वाले हैं। जबकि देखा जाए तो इन सभी देशों के आस्था का केंद्र प्रभु श्री राम ही रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026