---Advertisement---

Noida News: सीमा हैदर की कहानी हो गई पुरानी, जानिए बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर की नई स्टोरी 

Noida News: सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्रेम प्रसंग का मामला अभी शांत नहीं हुआ, कि उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक और ऐसी ही खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है यहां एक बांग्लादेश की महिला अपने बेवफा कथित पति (प्रेमी) की तलाश में आई है। उसके साथ उसका ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 22, 2023 6:25 अपराह्न

soniya akhtar
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्रेम प्रसंग का मामला अभी शांत नहीं हुआ, कि उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक और ऐसी ही खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है यहां एक बांग्लादेश की महिला अपने बेवफा कथित पति (प्रेमी) की तलाश में आई है। उसके साथ उसका मासूम बच्चा भी साथ आया है। बांग्लादेशी महिला का नाम सोनिया अख्तर बताया जा रहा है। बहरहाल महिला ने नोएडा पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। ऐसे में ममाले की छानबीन पुलिस कर रही है। 

सुना आपने बॉर्डर पार प्रेम कथा की एक और नई कहानी 

जी हां सीमा और सचिन की कहानी अब भूल जाइए। नोएडा में सोनिया अख्तर नाम की एक महिला ने नोएडा पुलिस से मदद मांगी है। उसने पुलिस को बताया कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है। उसे सौरभ तिवारी नाम के एक लड़के ने धोखा दिया है। महिला की मानें तो सौरभ ढाका के ‘कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड’ में काम करता था। ऐसे में दोनों के बीच प्रेम हुआ। इसके बाद सौरभ तिवारी नाम के लड़के ने सोनिया अख्तर से 14 अप्रैल 2021 को निकाह किया। महिला ने पुलिस को बताया उसका एक बच्चा भी है, जिसे वह लेकर भारत आई है। बता दें कि महिला अकेली नहीं बल्कि अपने नवजात बच्चे को भी भारत लेकर आई है। 

नोएडा पुलिस ने शुरू किया छानबीन 

महिला के गुहार पर नोएडा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया वह सौरभ को ढूंढने आई हैं। वह सौरभ तिवारी के साथ रहना चाहती है। महिला के पास पासपोर्ट और वीजा भी है। महिला ने पुलिस को आगे बताया, कि उसका दगाबाज पति उसके साथ धोखा किया है। वह पहले से ही शादीशुदा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026