---Advertisement---

Noida News: जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर के आस-पास बंद रहेंगी ये सड़कें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Noida News: भारत को त्योहारो का देश कहा जाता है। इसका प्रमुख कारण है कि यहां कुछ दिनों के अंतराल पर अलग-अलग त्योहार देखने को मिल जाते हैं। अब इस क्रम में सावन के महीना के साथ ही यहां त्योहारी सीजन की शुरूआत मान ली जाती है। इस सत्र को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के अन्दर खूब उत्साह देखने को मिलता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 5, 2023 2:21 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: भारत को त्योहारो का देश कहा जाता है। इसका प्रमुख कारण है कि यहां कुछ दिनों के अंतराल पर अलग-अलग त्योहार देखने को मिल जाते हैं। अब इस क्रम में सावन के महीना के साथ ही यहां त्योहारी सीजन की शुरूआत मान ली जाती है। इस सत्र को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के अन्दर खूब उत्साह देखने को मिलता है। इसी क्रम में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अब तैयारियां तेज हैं। कृष्णभक्त बेसब्री से इसका इंतेजार कर रहे हैं। कोई मथुरा और वृंदावन जाने की तैयारी कर रहा है तो कोई अपने नजदीकी मंदिरों और घरों से इस त्योहार का आनंद लेने की तैयारी में है।

इस क्रम में यूपी के नोएडा (Noida) से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए नोएडा (Noida) पुलिस ने विभिन्न रास्तों पर यातायात के संचालन को लेकर अपनी ओर से एडवाइजरी जारी की है और बताया है कि इस दौरान कौन से मार्ग बंद रहेंगे और किन रास्तों से यातायात का संचालन हो सकेगा।

इस्कॉन मंदिर के आसपास के मार्ग पर बंद रहेगा यतायात का संचालन

नोएडा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेक्टर 33 के इस्कॉन मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में यातायात का संचालन नहीं हो सकेगा। इसको लेकर प्रशासन ने बताया है कि जन्माष्टमी के मद्देनजर रखते हुए ये कदम उठाए गए हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने अपने एडवाइजरी में कहा है कि एलिवेटेड रोड के ऊपर यातायात निर्वाध रुप से चलता रहेगा। 6 और 7 सितंबर 2023 को इस्कॉन एनटीपीसी लूप से यातायात का उतरना व चढ़ना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त 6 और 7 सितंबर को गिझौड़ से इस्कॉन मंदिर की ओर तथा सेक्टर 31/25 से गिझौड़ की ओर वाहनों का आना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त भी ट्रैफिक पुलिस ने कई सारे रास्तों को लेकर एडवाइजरी किया है जिसकी कॉपी नीचे संलग्न की जा रही है।

लाखों कृष्णभक्त कर सकेंगे दर्शन

नोएडा के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान भारी संख्या में भक्तों के जुटने का अनुमान है। खबरों की मानें तो सुबह 4 बजकर 30 मिनट से दर्शन की शुरूआत हो सकेगी जिसका क्रम रात्रि में 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान करीब 5 लाख लोग दर्शन और पूजा में हिस्सा लें सकेंगे। इसमें देश के विभिन्न कोने व विदेशों से आए भक्त शामिल हैं। इस पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क है और अपनी तरफ से पूरी तैयारियों में जुटा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026