---Advertisement---

फिनटेक पार्क के निर्माण के साथ चमकेगी Noida की किस्मत! कनेक्टिविटी के साथ रोजगार को भी मिलेगी रफ्तार; जानें डिटेल

Noida News: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके के प्रमुख शहर नोएडा की चका-चौंध पहले से ही बेहतर है। हालाकि यूपी सरकार इस शहर को और विकसित करने जा रही है जिससे कि आने वाले समय में नोएडा की किस्मत चमक सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 25, 2023 1:44 अपराह्न

noida news
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके के प्रमुख शहर नोएडा की चका-चौंध पहले से ही बेहतर है। हालाकि यूपी सरकार इस शहर को और विकसित करने जा रही है जिससे कि आने वाले समय में नोएडा की किस्मत चमक सके। ताजा जानकारी के अनुसार यूपी सरकार की ओर से नोएडा में फिनटेक सिटी के निर्माण के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं। इसके तहत एजेंसियां 2 जनवरी तक अपनी बोली सरकार तक सबमिट करा सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि फिनटेक सिटी के निर्माण के साथ ही शहर का कायाकल्प बदल जाएगा और रोजगार के साथ उद्योग व अन्य इंफ्रास्ट्रकचर को भी रफ्तार मिल सकेगी।

फिनटेक सिटी का निर्माण

नोएडा (Noida) में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के साथ ही फिनटेक पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ विपिन जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिनटेक सिटी को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास विकसित किया जाएगा जिससे की शहर की चका-चौंध और बढ़ सके। बता दें कि इस फिनटेक सिटी में वाणिज्यिक स्थान, शॉपिंग आर्केड, स्टॉक एक्सचेंज, स्टॉक ब्रोकर, बैंकिंग, बीमा, डिजिटल मनी, डेटा सेंटर व पूंजी बाजार के साथ सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा रफ्तार

नोएडा में फिनटेक सिटी के निर्माण के साथ ही शहर की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। इसके तहत नए-नए मार्ग, मेट्रो रूट व परिवहन के अन्य इंतेजाम भी किए जाएंगे। इसके अलावा फिनटेक सिटी में तमाम आधुनिक केन्द्रों के खुलने से रोजगार का क्रम भी बढ़ेगा जिसका लाभ स्थानिय युवाओं के साथ आसपास के जिलों से आने वाले लोगों को भी हो सकेगा। वहीं इस सिटी के निर्माण से पूरा अर्थव्यवस्था चक्र शहर के समीप घूमेगा जिससे सरकार को भी भारी मात्रा में टैक्स मिलने के आसार हैं। दावा किया जा रहा है कि फिनटेक सिटी ना सिर्फ नोएडा बल्कि पूरे यूपी के लिए नए अवसरों को लेकर आएगी और युवाओं के साथ शहर के विभिन्न वर्ग के लोगों को इसका लाभ हो सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026