---Advertisement---

अंतरिक्ष से Maha Kumbh आयोजन का अनोखा दर्शन! NASA स्पेस यात्री ने सांझा की खास तस्वीर; दृश्य देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ आयोजन के बीच प्रयागराज की भव्यता, दिव्यता को लेकर खूब चर्चा है। प्रयाग की धरती चका-चौंध से भरी नजर आ रही है। इसी बीच अंतरिक्ष से भी महाकुंभ 2025 मेला की एक खास तस्वीर आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 27, 2025 3:50 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ आयोजन के बीच प्रयागराज की भव्यता, दिव्यता को लेकर खूब चर्चा है। प्रयाग की धरती चका-चौंध से भरी नजर आ रही है। इसी बीच अंतरिक्ष से महाकुंभ 2025 मेला की एक खास तस्वीर आई है। श्रद्धालुओं के मन में जो सवाल उमड़ रहा था कि अंतरिक्ष से महाकुंभ आयोजन कैसा दिखता होगा? क्या महाकुंभ की भव्यता अंतरिक्ष से भी नजर आ रही होगी? NASA के स्पेस यात्री द्वारा जारी की गई एक खास तस्वीर ने सभी सवालों पर विराम लगाने का काम किया है। Don Pettit नामक अंतरिक्ष यात्री ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से Maha Kumbh 2025 आयोजन की तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर को देख लोग मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं। अंतरिक्ष से नजर आ रही प्रयागराज की ये भव्यता दर्शाने को काफी है कि यूपी सरकार ने कितने बेहतर इंतजाम किए हैं।

अंतरिक्ष से Maha Kumbh 2025 आयोजन का अनोखा दर्शन!

अमेरिकी एजेंसी NASA से जुड़े स्पेस यात्री Don Pettit ने महाकुंभ 2025 आयोजन की खास तस्वीर भेजी है। स्पेस यात्री के एक्स हैंडल से सांझा की गई तस्वीरों में प्रयागराज में आयोजित धार्मिक समागम की भव्यता को देखा जा सकता है। स्पेस यात्री लिखते हैं कि “देर रात ISS से गंगा नदी तट पर आयोजित महाकुंभ मेला। दुनिया का सबसे बड़ा मानव जमावड़ा बेहद अच्छी रोशनी से सजाया गया है।” NASA स्पेस यात्री द्वारा जारी की गई Maha Kumbh 2025 आयोजन से जुड़ी तस्वीरें सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस खास तस्वीर में चहुं-ओर काले अंधेरे के बीच दुधिया रोशनी से जगमग प्रयागराज नजर आ रहा है। गंगा तट पर आयोजित महाकुंभ 2025 मेला की भव्यता इस कदर है कि अंतरिक्ष से भी इसकी पहचान स्पष्टता से हो रही है। लोग इस खास दृश्य को देख मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

महाकुंभ 2025 ‘मौनी अमावस्या’ पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

गौरतलब है कि महाकुंभ आयोजन का हिस्सा बनने देश-दुनिया से श्रद्धालु प्रयागराज की पावन धरा पर पहुंच रहे हैं। यूपी सरकार की मानें तो 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। ऐसे में आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। दावा किया जा रहा है कि दूसरे शाही स्नान यानी मौनी अमावस्या पर Maha Kumbh 2025 मेला परिसर में करोड़ो श्रद्धालु आएंगे। इस दौरान अंतरिक्ष हो या धरती, हर जगह से प्रयागराज की भव्यता देखते बनेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026