Purvanchal Express: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक जिसकी शुरूआत 2021 में हो चुकी है। बता दें कि ये लखनऊ जिले से शुरू होकर हैदरिया गांव, एनएच-31, गाजीपुर जिले में खत्म होता है। जानकारी के मुताबिक यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की तरह ही अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी फूड कोर्ट, पेट्रोल पंप, ऑटोमोबाइल रिपेयर गैरेज समेत कई चीजें मौजूद रहेंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
बताते चले कि यह यह एक्सप्रेसवे कई मायने में काफी महत्वपूर्ण है। बता दें कि दिल्ली से बिहार जानें में बड़ी संख्या में लोग Purvanchal Express से ही जाते है। इसके अलावा अयोध्या जाने वाले भी इसी एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Purvanchal Express पर यात्रियों को मिलेगी ये जरूरी सुविधाएं
बताते चले कि यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। कई जगहों पर बड़े बड़े रेस्टोरेंट कैफे मौजूद है। लेकिन Purvanchal Express पर जगह-जगह छोटे होटल, कैफे या सर्विस स्टेशन हैं जो यात्रियों को सीमित सेवाएं ही प्रदान करते हैं। सार्वजनिक सुविधाओं की स्थापना के लिए लगभग 308 करोड़ रुपये के बजट की आवश्यकता होगी।
वहीं अब खबर सामने आ रही है कि इस एक्सप्रेसवे पर बहु-व्यंजन वाला फूड कोर्ट, ईंधन स्टेशन, ऑटोमोबाइल मरम्मत गैरेज, शौचालय ब्लॉक, मोटल, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और ट्रक चालकों के लिए विश्राम क्षेत्र, साथ ही पार्किंग स्थल उपलब्ध होंगे। यानि अन्य एक्सप्रेसवे के तर्ज पर यहां भी यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इन शहरों से कनेक्ट होता है ये एक्सप्रेसवे
जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के 9 जिले जिसमे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर गुजरता है। इसके अलावा बिहार जाने वाले बड़ी संख्या में इस एक्सप्रेसवे से ही जाते है। कई मायने में यह एक्सप्रेसवे काफी महत्वपूर्ण है। सबसे खास बात है कि इस एक्सप्रेसवे का रूट लखनऊ जिले के गोसाईंगंज से गोरखपुर में NH-31 पर हैदरिया गांव तक है। यह एक्सप्रेसवे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे एवं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए जुड़ता है।
