---Advertisement---

Rain Alert 1 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर, तो इन जगहों आसमानी आफत से बढे़गी मुश्किलें, देखें आईएमडी रिपोर्ट

Rain Alert 1 April 2026: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव में, उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। जिससे कई राज्यों की टेंशन बढ़ सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2026 6:56 अपराह्न

Rain Alert 1 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 1 April 2026: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसका चरम गतिविधि 03 और 04 अप्रैल 2026 को रहेगा। 01 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में तथा 03 और 04 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी है। देश के मध्य भागों में 1 से 6 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ तीव्र मौसम गतिविधि की संभावना है, जबकि 02 अप्रैल तक कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। यानि देशभर में कई जगहों पर आसमानी आफत का कह देखने को मिल सकता है। इसी बीच आईएमडी ने देश के कई राज्यों में भीषण अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगा झमाझम बारिश दौर

राजधानी-दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिल सकता है। विभाग ने आने वाले दिनों में ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक कुतुब मीनार, चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पालम, पूसा, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा गाजियाबाद, गुरूग्राम, नोएडा समेत कई जगहों पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हरियाणा, पंजाब में मौसम मचाएगा तबाही

विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1,2,3 और 4 अप्रैल को, पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल और 6 अप्रैल को, और पूर्वी राजस्थान में 3, 4 और 6 अप्रैल को छिटपुट से मध्यम हल्की से मध्यम वर्षा, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान में भी लोगों को आसमानी आफत का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

IMD के अनुसार 1 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का मौसम बदला हुआ और अस्थिर रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे राज्य में मौसम में हलचल देखने को मिलेगी। राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना,
खासकर पूर्वी यूपी (गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज) में बारिश और गरज-चमक ज्यादा सक्रिय रह सकती है। कुछ इलाकों में तेज आंधी (40–60 किमी/घंटा) चलने की आशंका है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

मार्च 31, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 31, 2026

Delhi Lok Adalat

मार्च 31, 2026

Punjab News

मार्च 31, 2026

Viral Video

मार्च 31, 2026

PSEB 5th-8th Result 2026

मार्च 31, 2026