---Advertisement---

Raja Bhaiya Divorce Case: 28 साल के बाद Raja Bhaiya पत्नी भानवी सिंह से क्यों लेने जा रहे है तलाक, अचानक रिश्ते में कैसे आई दरार?

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने पत्नी से तलाक के लिए दिल्ली के कोर्ट में अर्जी डाली है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 9, 2023 4:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raja Bhaiya Divorce Case: उत्तर प्रदेश के कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। आज के समय में राजा भैया किसी पहचान के मोहताज भी नहीं है। ऐसे में राजा भैया से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनके निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। शादी हुए भले ही 28 साल से भी ज्यादा समय हो लेकिन अब खबरे आ रही हैं कि राजा भैया ने तलाक के लिए अर्जी डाली है। ये अर्जी राजा भैया ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में डाला है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि 28 सालों से चल रहा ये रिश्ता जल्द ही टूट सकता है। इस अर्जी पर दिल्ली का साकेत कोर्ट 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

काफी समय से चल रहा है विवाद

बताया जा रहा है कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का विवाद आज से नहीं बल्कि पिछले चार सालों से चला आ रहा है। अभी कुछ समय पहले ही भानवी सिंह और राजा भैया के मौसरे भाई अक्षय प्रताप सिंह के बीच भी सम्पति का एक मामला समाने आया था। इस मामले में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर ये आरोप लगाया था कि उन्हें बिना बताए कुछ कंपनियों पर हक जमा लिया था। वहीं इसको लेकर राजा भैया ने कहा था कि यह हमारा पारिवारिक मामला है हम इसको आपस में समझ लेंगे।

28 साल पहले हुई थी शादी

राजा भैया वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा से विधायक है। इसके साथ – साथ वह भदरी रियासत से भी आते हैं। ऐसे में उनकी शादी और भानवी सिंह की शादी साल 1995 में हुई थी। भानवी सिंह भी बस्ती जिले के राजघराने से आती हैं। भानवी सिंह के पिता का नाम कुंवर रवि प्रताप सिंह है। बताया जाता है कि दोनों की शादी पूरे हिन्दू रीती रिवाज साथ ही परिवार वालों की रजामंदी से हुआ था। इसके दो बेटी और दो बेटे हैं।

इसे भी पढ़ें:UP Politics: निकाय चुनाव से पहले CM Yogi ने दिया करोड़ों का तोहफा, पाकिस्तान को लेकर कह दी ये बात

भानवी सिंह के बारे में कही जाती है ये बातें

सूत्रों के मुताबिक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को जहां बाहुबली कहा जाता है। वहीं उनकी पत्नी भानवी सिंह भी किसी मामले में कम नहीं है। बताया जाता है कि भानवी सिंह के पास 80 हजार रुपए की पिस्टल है साथ ही वह अपनी सुरक्षा के लिए 85 हजार का डबल बैरक वाला बंदूक भी रखती हैं। भानवी सिंह अपने अगल – बगल के क्षेत्रों में राजनीति में भी खासा पकड़ रखती हैं। भानवी सिंह ने सबसे अच्छी कमाई निर्माण के धंधे में किया है इसके साथ- साथ वह “श्री दा प्रापर्टीज लिमिटेड” नाम की कंपनी की मालकिन भी हैं।

इस बड़े घोटाले में आया था नाम

भानवी सिंह मीडिया से ज्यादातर दूर रहती है लेकिन पिछले कुछ समय से वह विवादों की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। सूत्रों के मुताबिक बता दें कि साल 2011 में भानवी सिंह पर राजा भैया के पूर्व पीआरओ ने पीडीएस घोटाले का आरोप लगाया था। इस घोटाले की जांच अब भी सीबीआई के द्वारा की जा रही है। वहीं भानवी सिंह के खिलाफ लखनऊ के अलीगंज थाने में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। इस घोटाले के बारे में कहा जाता है कि पूर्व पीआरओ राजीव कुमार यादव ने सीबीआई को कई साबुत दिए थे जिसमें 2003 -2007 के बीच हुए पीडीएस स्कीम घोटाले का जिक्र है।

इसे भी पढ़ें:Karnataka Election 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों को सख्त हिदायत, PM Modi पर सीधे कमेंट करने से बचें!

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 5, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 5, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 5, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 5, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Greater Noida Video

मार्च 5, 2026