---Advertisement---

बड़ी खबर! Sambhal Mosque Row के बीच AIMJ अध्यक्ष Shahabuddin Razvi का बड़ा बयान, कहा “मैं मुसलमानों से अपील करना..’, जानें डिटेल

Sambhal Mosque Row: AIMJ अध्यक्ष Shahabuddin Rizv ने मुसलमानों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए सर्वेक्षण टीम पर हुई हमले की निंदा की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 24, 2024 1:33 अपराह्न | Updated: नवम्बर 24, 2024 2:36 अपराह्न

Sambhal Mosque Row
Follow Us
---Advertisement---

Sambhal Mosque Row: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष Shahabuddin Razvi ने संभल की जामा मस्जिद (Sambhal Mosque Row) में सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। बता दें कि आज सुबह की सर्वेक्षण करने आई टीम पर अराजक तत्व द्वारा टीम पर हमला कर दिया गया। बता दें कि इस हमले में कई पुलिसवालों को गंभीर चोटों भी आई है। वहीं अराजक तत्व ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसी बीच AIMJ अध्यक्ष ने मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे रोकने को कहा है। बता दें कि एहतिहातन पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Sambhal Mosque Row के बीच Shahabuddin Rizvi ने मुसलमानों से की अपील

आपको बता दें कि AIMJ ( All India Muslim Jamaat) अध्यक्ष Shahabuddin Rizvi ने वीडियो जारी कर मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि “संभल की मस्जिद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसी सूचना है कि मस्जिद का सर्वे शुरू होने पर लोगों ने पथराव किया है।

मैं मुसलमानों से अपील करना चाहता हूं कि ऐसा न करें, यह उचित नहीं है, शांति बनाए रखें इस्लाम शांति सिखाता है”।

Sambhal Mosque Row के बीच हुई हिंसा पर प्रशासन ने दी जानकारी

जारी (Sambhal Mosque Row) के कारण इलाके में स्थिति चिंताजनक हो गई थी। आनन- फानन में प्रशासन ने भीड़ को अलग करने के लिए आंसू गैंस के गोले छोड़ और भीड़ पर लाठीचार्ज कर अलग- थलग कर दिया। इसी बीच संभल एसपी कृष्ण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “संभल की शाही जामा मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर सर्वे कराया जा रहा था।

10-15 सेकेंड तक भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। धारा 163, जिसे पहले धारा 144 के नाम से जाना जाता था, लागू कर दी गई है।”

क्या है Sambhal Mosque Row

आपको बता दें कि 19 नवंबर को स्थानीय कोर्ट में एक आवेदन दाखिल किया गया था और दावा किया गया था कि संभल की जामा मस्जिद के नीचे पहले हरिहर मंदिर था। उसे तोड़कर यहां पर मस्जिद बनाया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने मस्जिद के अंदर जाकर सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था। इसी बीच सर्वेक्षण करने आई टीम पर भीड़ ने धावा बोल दिया। जिसके बाद Sambhal Mosque Row बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026