---Advertisement---

मां खिलाएंगी हलवा, पिता बाइक राइडिंग के लिए तैयार! Shubhanshu Shukla की अंतरिक्ष वापसी को लेकर लखनऊ चौकन्ना, जानें क्या है तैयारी

ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla और उनकी टीम की धरती पर वापसी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला के साथ उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला की अपनी अलग योजना बन चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 14, 2025 1:11 अपराह्न

Shubhanshu Shukla
Follow Us
---Advertisement---

Shubhanshu Shukla: अदब के शहर लखनऊ में आज जश्न का माहौल है। इसका प्रमुख कारण लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी है। दरअसल, ग्रुप कैप्टन शुभांशु की स्पेसक्राफ्ट आज यानी 14 जुलाई की शाम 4:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से अनडॉकिंग होगी। अपनी टीम के साथ शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के निकट प्रशांत महासागर में लैंड करेंगे। Shubhanshu Shukla की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर लखनऊ में तरह-तरह की तैयारियां चल रही है। स्थानीय लोगों की अपनी अलग योजना है। वहीं शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने साफ कहा है कि वे अपने बेटे का स्वागत गाजर का हलवा खिलाकर करेंगी। वहीं शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला बेटे के साथ करिज्मा बाइक राइड की योजना बना रहे हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में लखनऊ के लाल के सकुशल धरती पर वापसी के लिए पूजा-अर्चना का दौर जारी है।

ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla की अंतरिक्ष वापसी को लेकर लखनऊ चौकन्ना!

राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार लखनऊ के लाल की सकुशल अंतरिक्ष वापसी के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कई चौराहों पर शुभांशु शुक्ला का स्वागत करते पोस्टर भी लगे हैं जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा कर देश का नाम रोशन किया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला का कहना है कि वे अपने बेटे के घर लौटने पर अपने हाथों से बना गाजर का हलवा खिलाएंगी और उसका स्वागत करेंगी। वहीं Shubhanshu Shukla के पिता शंभू दयाल शुक्ला की अपनी अलग योजना है। वे बेटे के साथ फिर एक बार करिज्मा बाइक की राइड कर मंदिर जाने के इंतजार में हैं। दरअसल, बेटे के किशोरावस्था में शंभू दयाल शुक्ला कई दफा बाइक राइड का मजा ले चुके हैं, जिसे वे दोहराना चाहते हैं।

‘एक्सिओम-4 मिशन’ के तहत अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे शुभांशु शुक्ला!

मालूम हो कि बीते 26 जून को भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने स्पेस के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान Axiom-4 मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु अपने तीन अन्य साथी कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड एवं हंगरी के मिशन विशेषज्ञ स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और टिबोर कापू के साथ अंतरिक्ष पहुंचे। 18 दिनों के इस सफर में Shubhanshu Shukla ने अंतरिक्ष से भारत के लिए कई संदेश भेजे हैं और अब वो इस मिशन से बहुमूल्य अनुभव और यादें लेकर लौट रहे हैं। आसार जताए जा रहे हैं कि आगामी कल 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के निकट प्रशांत महासागर में वे लैंड करेंगे जिसका इंतजार सभी को है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

Rain Alert 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 5, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026