---Advertisement---

STF ने Atique Ahmed के बेटे को पकड़ने के लिए 650 ठिकानों पर दी दबिश, यहां छुपा था पनाह देने वाला आरोपी

एसटीएफ के द्वारा उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों को पकड़ने के लिए लागतार छापेमारी की जा रही है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 17, 2023 1:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Atique Ahmed: उमेश पाल हत्याकांड में लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ ने इस हत्या में शामिल अतीक अहमद के बेटों को पकड़े के लिए भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में भी दबिश दी है। वहीं शुक्रवार को इस स्पेशल फोर्स को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अतीक अहमद के बेटों को अपने घर में छिपाकर रखने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम कय्यूम अंसारी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कय्यूम अंसारी ने ही अतीक के बेटे को नेपाल में पनाह दी है।

बड़ा बिजनेसमैन है मोहम्मद कय्यूम

एसटीएफ ने इस उमेश पाल हत्याकांड में कयूम को गिरफ्तार करने के बाद खुलासा करते हुए कहा है कि ” मोहम्मद कयूम एक बड़ा बिजनेसमैन है। प्रयागराज समेत कय्यूम की कई राज्यों में कपड़े की दुकानें हैं। कपड़े के बिक्री के कारण इसका हमेशा नेपाल आना जाना लगा रहता है। ऐसे में अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के करीबी होने के कारण इसने छिपाने में मदद की है।”

ये भी पढ़ें: Punjab News: IPS अधिकारी संग शादी रचाएंगे पंजाब के शिक्षामंत्री बैंस, जानें कौन हैं ज्योति

नेपाल के दूसरे हिस्से में हैं आरोपी

एसटीएफ की तरफ से ये खुलासा हुआ है कि उमेश पाल की हत्या करने के बाद सभी शूटर नेपाल भाग गए थे। नेपाल में भी अतीक अहमद के करीबी हैं, जो बार – बार उनके बेटे असद अहमद के ठिकाने को बदल रहे हैं। एसटीएफ ने असद अहमद के बारे में बताया है कि उसके कई अंडरवर्ल्ड के लोगों से भी लिंक है, ऐसे में अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो असद किसी अन्य देश में जाकर पनाह ले सकता है। वहीं अतीक अहमद के बेटे को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने 650 जगहों पर छापेमारी की है।

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026