---Advertisement---

Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से हड़कंप, युवक ने पहले छात्रा को मारी गोली, फिर खुद किया सुसाइड

Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर केस से हड़कंप मच गया है। यहां पर एक युवक ने छात्रा को गोली मारने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 18, 2023 5:06 अपराह्न | Updated: मई 18, 2023 6:23 अपराह्न

Greater Noida Murder
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर केस से हड़कंप मच गया है। यह वारदात ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में हुई है। जहां यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा की हत्या करने के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को सीने पर दो गोली मारी गई और छात्र ने खुद को कनपटी पर गोली मारी है। दोनों की मौत मौके पर हो गई थी।

प्रेम-प्रसंग का था मामला

सूचना मिलने के बाद से दादरी थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, छात्र और छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला था। छात्रा कानपुर की रहने वाली थी और छात्र अमरोहा का रहने वाला बताया जा रहा है। गोली चलाने वाले छात्र की पहचान अनुज के रूप में हुई है। वहीं, छात्रा का नाम नेहा चौरसिया बताया जा रहा है। यह पूरी घटना आज गुरुवार (18 मई) दोपहर की है।

छात्रावास में रहते थे दोनों

बताया जा रहा है आज डाइनिंग हॉल में दोनों की मुलाकात हुई थी। जहां अनुज ने इस घटना को अंजाम दिया। पहले दोनों एक-दूसरे से मिले, उसके बाद अनुज ने नेहा को गले लगाया और अंत में उसे गोली मारी दी। इसके बाद बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 328 में पहुंचकर अनुज ने खुद को भी गोली मार ली। बता दें कि दोनों बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर छात्र थे और छात्रावास में ही रहते थे। अनुज को शक था कि नेहा किसी अन्य युवक से भी बात करती है। इसी शक में उसने घटना को अंजाम दिया है।

दोनों के परिजनों को पुलिस ने किया सुचित

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Guddu Muslim: गुड्डू मुस्लिम की जान का रखवाला है ये ताबीज! इसलिए अब तक बची हुई है जान

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026