---Advertisement---

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case मामले में पुलिस के एक्शन से हड़कंप, मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में किया ढ़ेर, जानें सबकुछ

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 31, 2026 1:06 अपराह्न

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर राजनीतिक व सामाजिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। बता दें कि बकरीद के मौके पर असद में सूर्या चौहान पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया था। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं अब इस मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। चलिए आपको बताते है लेटेस्ट अपडेट।

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

आज पुलिस टीम को सूचना मिली कि असद खुदा पुलिस थाना क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर, पूरी टीम ने इलाके की तलाशी ली और चौकियां स्थापित कीं। इसी क्रम में, असद और उसका एक दोस्त बाइक पर वहां पहुंचते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने और चेतावनी देने का प्रयास किया, लेकिन रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी गोलीबारी में, पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें असद को गोली लग गई। असद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस गोलीबारी के दौरान, हमारा एक कांस्टेबल भी घायल हो गया और उसे भी अस्पताल ले जाया गया है। असद की बाइक और गोली चलाने में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली गई है। पुलिस पूरी घटना की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

क्या था पूरा मामला?

सूर्या हत्याकांड पर डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया, “28 मई को एक दुर्घटना हुई, जिसमें सूर्या चौहान को असद नाम के एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, एक पुलिस स्टेशन ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खोड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस घटना का मुख्य आरोपी असद फरार था और पुलिस टीम ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।” बता दें कि इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026