Ghaziabad News: हिंडन नदी में आई बाढ़ देखने गए थे दो युवक, डूबने से मौत, घंटों की मशक्कत के बाद NDRF ने तलाशे शव

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन नदी भारी बारिश के चलते उफान पर है। जिसके चलते आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

Ghaziabad News

Ghaziabad News

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन नदी भारी बारिश के चलते उफान पर है। जिसके चलते आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अब इसी बाढ़ ने दो घरों के चिराग बुझा दिए हैं।

जी हां, बाढ़ में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। NDRF (National Disaster Response Force) की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आज (24 जुलाई) दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद दोनों के घरों पर मातम पसरा हुआ है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है की दोनों युवक नदी में आई बाढ़ देखने गए थे। तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए। वहीं, परिजनों से प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बाढ़ को देखते हुए क्षेत्र में कोई इंतजाम नहीं किए गए थे, जिस वजह से ये हादसा हुआ।

नदी में आई बाढ़ देखने गए थे दोनों युवक

जानकारी के मुताबिक, ये घटना रविवार (23 जुलाई) की है। जब हिंडन नदी के किनारे बसे गांव करहेड़ा में बाढ़ आ गई। इसके बाद गांव के ही दो युवक बाढ़ देखने नदी किनारे चले गए। इस दौरान दोनों बाढ़ के पानी में डूब गए।

तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर दोनों पर पड़ी। जिसके बाद उनसे दोनों के परिजनों के इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद आज सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया गया और घंटों की मशक्कत के बाद NDRF ने दोनों के शव बरामद किए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version