---Advertisement---

CM Yogi Adityanath का यूपी की जनता को आश्वासन! अफरा-तफरी के बीच जनता को सलाह, बोले ‘रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाह..’

CM Yogi Adityanath ने यूपी की जनता को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल या रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोगों को सलाह दी है कि वे अफवाहों से बचें।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 13, 2026 1:03 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के लिए शासन स्तर से पहल जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार कालाबाजारी रोकने और आम लोगों तक एलपीजी सिलेंडर की पहुंच सुनिश्चित कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

हालांकि, कुछ जगहों से रसोई गैस की किल्लत से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसी खबरों को अफवाह बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी ने यूपी की जनता को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में रसोई गैस या ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

यूपी की जनता को CM Yogi Adityanath की सलाह!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलपीजी सिलेंडर को लेकर मचे हाहाकार के बीच प्रदेश की जनता को खास सलाह दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर लोगों के धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “यूपी में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें। यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

जनता को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि “आपकी सरकार हर परिस्थिति में आमजन की सुविधा और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।” ये दर्शाता है कि कैसे योगी सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए प्रतिबद्ध है।

उच्च स्तरीय बैठक कर निर्देश जारी कर चुके हैं सीएम योगी!

ईंधन के साथ एलपीजी की किल्लत को लेकर मचे हाहाकार के बीच लखनऊ में बीते कल एक हाई लेवल बैठक हुई। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तेल कंपनियों के आला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही रसोई गैस आपूर्ति-वितरण की समीक्षा भी की है।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि वितरक लोगों की सुविधा का ख्याल रखे। यदि कालाबाजारी हुई और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा, तो सख्त कार्रवाई कर नज़ीर पेश की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 13, 2026

Andhra University Result 2026

मार्च 13, 2026

LPG Booking

मार्च 13, 2026

Kanpur Viral Video

मार्च 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 13, 2026