---Advertisement---

यूपी में युवाओं की लगेगी लॉटरी! खुले मंच से CM Yogi Adityanath ने किया होमगार्ड, सिविल पुलिस, SI भर्ती का ऐलान; होगा बंपर फायदा

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार सूबे में बड़े पैमाने पर पुलिस भर्ती की योजना बना रही है। इस दौरान होमगार्ड, सिविल पुलिस और SI पद पर योग्य युवा भरे जाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 28, 2026 2:58 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी के युवाओं की लॉटरी लगने वाली है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सरकार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर मुहैया कराने जा रही है। इसका ऐलान खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुले मंच से किया है। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्ती करने जा रहा है। इस भर्ती में बड़ी संख्या में युवाओं को चयनित होने का मौका मिलेगा। लाखों की संख्या में ऐसे युवा जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनका सपना सरकार की पहल से पूरा हो सकता है।

खुले मंच से CM Yogi Adityanath ने किया बंपर भर्ती का ऐलान!

यूपी सीएम ने खुले मंच से प्रदेश में युवाओं के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने खुले मंच से आगे भी बंपर भर्ती करने का ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्ती करने जा रहा है। ये नई भर्तियां होमगार्ड, सिविल पुलिस और सब-इंस्पेक्टर यानी एसआई के पद पर होंग। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका मिल सकेगा। उनका सपना साकार होगा और वे सशक्त होकर यूपी के विकास का नया अध्याय लिखेंगे।

शिक्षक भर्ती को लेकर भी तेज हुई सुगबुगाहट!

सूबे में शिक्षक भर्ती को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। खबरों की मानें तो शासन स्तर से सभी जिलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद की संख्या तलब की गई है। ये रिपोर्ट जिलावाइज शासन स्तर पर पहुंचोगी जिस आधार पर समीक्षा कर भर्ती को गति देने की योजना है। आसार जताए जा रहे हैं कि इस वर्ष पुलिस विभाग के साथ शिक्षा विभाग में भी बंपर भर्ती का अवसर देकर सरकार युवाओं को समाहित कर सकती है। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ होगा और सरकारी नौकरी हासिल करने का उनका सपना पूरा हो सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026