---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ब्रह्माकुमारीज समागम में यूपी सीएम ने की शिरकत! लखनऊ में प्रेसिडेंट मुर्मू के साथ मंच साझा कर लोगों को दिया अहम संदेश

CM Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में आयोजित ब्रह्माकुमारीज समागम में शिरकत की है। इस दौरान उन्होंने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू के साथ मंच साझा करते हुए लोगों को अहम संदेश दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2025 6:22 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है। आज प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू लखनऊ दौरे पर थीं जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेसिडेंट मुर्मू के साथ ही मंच साझा करते हुए ब्रह्माकुमारीज समागम में शिरकत की। इस दौरान वे ब्रह्माकुमारीज के वार्षिक थीम 2025-26 विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग) के उद्घाटन में भी शामिल हुए।

सीएम योगी ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज की भूमिका शिक्षक के रूप में अहम रही है। इसके साथ ही वे समाज को जोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ से इतर प्रेसिडेंट मुर्मू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी इस समागम को संबोधित कर खास संदेश दिया है।

ब्रह्माकुमारीज समागम में CM Yogi Adityanath ने की शिरकत!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित ब्रह्माकुमारीज समागम में शिरकत की है। इस दौरान उन्होंने सभी का आभार जताते हुए समाज को जोड़ने में इसकी भूमिका का जिक्र किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण ब्रह्माकुमारीज योग प्रशिक्षण केंद्र बनेगा। यहां आने वाले दिनों में एक दिन, तीन दिन और साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।

वर्ष 2025-26 की थीम ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग)’ के साथ कार्यक्रम के सफल होने की कामना मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राजयोगी डॉ ब्रह्मकुमार मृत्युंजय, राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी राधा, डॉ ब्रह्मकुमार नथमल सहित कई लोग मौजूद रहे हैं।

आध्यात्मिक मूल्य के साथ महिला नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा!

मालूम हो कि नए सत्र में ब्रह्माकुमारीज समागम के माध्यम से भी आध्यात्मिक मूल्य के साथ महिला नेतृत्व, प्रशिक्षण और गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ब्रह्माकुमारी से जुड़ी महिलाएं ध्यान के माध्यम से आत्म-जागरूकता को बढ़ावा देने में मददगार साबित होंगी।

इससे इतर ये पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित संस्थापक है जहां माताओं -बहनों को आगे रख महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया जाता है। साथ ही प्रशिक्षण और गतिविधियों को देखते दुनियाभर के प्रतिनिधि पहुंचेंगे जो विदेशी सरजमी पर जाकर ब्रह्माकुमारी की परंपरा व विरासत की तारीफ में पुल बांधेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026