---Advertisement---

यूपी के हर घर तक शुद्ध जल की धारा पहुंचा रही CM Yogi Adityanath की सरकार! जल जीवन मिशन के तहत बदली ग्रामीण इलाकों की तस्वीर

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदली है। सरकार इस मिशन के तहत प्रदेश के सभी घरों तक शुद्ध जल की पहुंच सुनिश्चित करा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 11, 2026 5:48 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: कृषि जगत से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा समेत तमाम सेक्टर में यूपी सरकार ने व्यापक तौर पर बदलाव किए हैं। सरकार की कोशिश है कि आम जनमानस तक अधिक से अधिक सुविधाएं पहुंचे। इसी क्रम में जल जीवन मिशन को भी गति दी जा रही है। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के हर घर तक शुद्ध जल की धारा पहुंचा रही है। सूखा प्रभावित बुंदेलखंड इलाके में स्थित झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, महोबा जैसे जिलों को भी प्राथमिकता दी गई है। इससे ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदली है और लोगों को लाभ हो रहा है।

हर घर तक शुद्ध जल की धारा पहुंचा रही CM Yogi Adityanath की सरकार!

जल जीवन मिशन के तहत यूपी सरकार प्रदेश के हर जनपद तक शुद्ध जल की धारा पहुंचा रही है।

इस क्रम में यूपी के सूचना विभाग की ओर से अहम जानकारी साझा की गई है। सूचना विभाग की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब तक 2.43 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिया है। ये कनेक्शन सूखा प्रभावित जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट से लेकर यूपी के तमाम अन्य जिलों में दिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 28000 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी दी जा रही है। इसके तहत नए कनेक्शन और पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

जल जीवन मिशन के तहत बदली ग्रामीण इलाकों की तस्वीर

यूपी के ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत तस्वीर बदली है। तमाम ऐसे इलाके हैं जहां लोगों के लिए पेयजल उपलब्ध नहीं था। बुंदेलखंड में लोगों को पीने के पानी के लिए जलाशयों पर निर्भर रहना पड़ता था। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जल जीलव मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध जल की धारा पहुंचाकर सूबे की तस्वीर बदली है। इससे जहां एक ओर लोगों को पेयजल आसानी से मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर वे समृद्ध होकर प्रदेश की तस्वीर बदलने के काम कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026