CM Yogi Adityanath: देश उत्सव के रंग में रंगा है। बाजारों की रौनक रंगों के महापर्व होली का संकेत दे रही है। जहां-तहां रंग-गुलाल उड़ रहे हैं। बच्चे हाथों में पिचकारी लिए होली पर्व से पहले ही अपनी तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। इस बीच आज होलिका दहन होना है। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। तमाम अन्य प्रतिक्रियाओं के बीच मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों को होलिका दहन की बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष और कुविचारों का दहन कर प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संकल्प लें।
होलिका दहन पर प्रदेश वासियों के नाम CM Yogi Adityanath का संदेश!
मुख्यमंत्री योगी ने आज होलिका दहन पर सभी प्रदेश वासियों के नाम संदेश जारी कर उनसे खास अपील की है।
अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर भक्ति की विजय के पावन प्रतीक पर्व होलिका दहन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, इस पुण्य अवसर पर हम सभी अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष और कुविचारों का दहन कर प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संकल्प लें। pic.twitter.com/xKjpo9JP7V
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 2, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लोगों को होलिका दहन की बधाई दी गई है। एक्स पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर भक्ति की विजय के पावन प्रतीक पर्व होलिका दहन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस पुण्य अवसर पर हम सभी अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष और कुविचारों का दहन कर प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संकल्प लें।” सीएम योगी के इस अपील के गहरे मायने हैं जिन पर अमल कर लोग सौहार्द को बढ़ावा दे सकते हैं।
यूपी में होली पर्व को लेकर अलर्ट पर शासन!
प्रदेश सरकार होली पर्व से पहले अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शीर्ष स्तर की बैठक संपन्न हो चुकी है। इस दौरान लोगों से सौहार्द बनाए रखने और धूम-धाम से होली खेलने की बात कही गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश जारी कर त्योहार में कोहराम मचाने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि त्योहारों पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर नजीर पेश की जाए। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने की बात कही है।
