CM Yogi Adityanath: यूपी में लाखों छात्रों के लिए आज का दिन खास होने वाला है। दरअसल, आज ही सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि ट्रांसफर करेंगे। डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित होने वाली 3350 करोड़ रुपए की धनराशि का लाभ 28 लाख से अधिक छात्रों को मिलेगा।
यूपी में कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के 2799982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में धनराशि सीधे पहुंचेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा छात्रों को दी जा रही ये बड़ी सौगात उनके लिए आगे की पढ़ाई-लिखे में सहारा बनेगी। इससे शिक्षा जगत की तस्वीर भी बदलेगी और छात्र पढ़-लिखकर यूपी को विकसित बनाने में अपना अहम योगदान दे सकेंगे।
लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति की सौगात देंगे CM Yogi Adityanath
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आज यूपी में कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के 2799982 छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि जारी करेंगे। डीबीटी के माध्यम से कुल 3350 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की जाएगी जो लाखों छात्रों के खाते में पहुंचेगी। इसके तहत अनुसूचित जाति के 6.68 लाख छात्रों को करीब 467.94 करोड़, सामान्य वर्ग के 4.95 लाख छात्रों को 779.10 करोड़ की राशि दी जाएगी।
वहीं ओबीसी के 13.52 लाख छात्रों को 1838.59 करोड़, अल्पसंख्यक वर्ग के 2.75 लाख छात्रों को 252.76 करोड़ और अनुसूचित जनजाति के 7236 छात्रों को करीब 11.61 करोड़ की राशि दी जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार सभी वर्ग के छात्रों को सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में सभी को बिना किसी भेदभाव के छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
छात्रों के सशक्त होने से बदलेगी शिक्षा जगत की तस्वीर!
सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ उठाकर लाखों की संख्या में लाभार्थी छात्र सशक्त हो सकेंगे। तमाम छात्र योगी सरकार की ओर से मुहैया कराए गए आर्थिक अनुदान की मदद से आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। फिर आगे अच्छा प्रदर्शन कर वे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हुए यूपी के विकास में अहम योगदान देंगे।
इसके अलावा छात्रों का सशक्त होना यूपी के शिक्षा जगत की तस्वीर को भी बदलेगा। सशक्त छात्र देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जाकर प्रदेश का परचम लहराएंगे। नए-नए प्रयोग किए जाएंगे। इससे सूबे में शिक्षा जगत की तस्वीर बदलेगी और छात्रों का भविष्य भी उज्जवल भी हो सकेगा।
