CM Yogi Adityanath: यूपी की डबल इंजन सरकार आंगनवाड़ी बहनों को बना रही सशक्त, ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ को मिल रही नई उड़ान

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने की दिशा में कई अहम कदम उठा रही है। बीजेपी सरकार के इस कदम से विकसित यूपी के मिशन को नई रफ्तार मिल रही है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit: Google

CM Yogi Adityanath: यूपी में सीएम योगी की अगुवाई में डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य के किसान, युवाओं, महिलाएं और बुजुर्गों से लेकर स्कूली छात्रों तक पर बराबरी से ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में हाल ही में यूपी सरकार ने विकसित प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आंगनवाड़ी बहनों को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में खास जानकारी दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सशक्त हो रही हैं आंगनवाड़ी महिलाएं

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अंत्योदय से सर्वोदय की संकल्पना को साकार करते हुए ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में नौनिहालों के पोषण, मातृशक्ति के सशक्तीकरण और युवाओं के सपनों को नई उड़ान प्राप्त हो रही है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘पोषण, परिश्रम और परिवर्तन की प्रखर प्रतीक हमारी आंगनवाड़ी बहनों को आज तकनीक, संसाधन और सम्मान का संयोजन प्राप्त होगा, जिससे सेवा और संवेदना दोनों सशक्त होंगी। छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ सहायता के माध्यम से विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों को संबल, सम्मान और संभावनाओं का सशक्त सहारा दिया जाएगा। सशक्त आंगनवाड़ी, पोषित बचपन, सुरक्षित नारी, समर्थ युवा और गरीब कल्याण, यही डबल इंजन सरकार का दृढ़ संकल्प है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

वहीं, बीते दिन गोरखपुर से पूर्व लोकसभा सांसद और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नव-नियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा, ‘आत्मनिर्भर एवं प्रगतिशील युवा आज ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान हैं। इस पहचान को और सशक्त करते हुए अब से कुछ ही देर में लोक भवन सभागार, लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सेवा को समर्पित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करूंगा। शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ डबल इंजन की सरकार 25 करोड़ प्रदेश वासियों को विश्वस्तरीय चिकित्सा-शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु प्रतिबद्ध है। सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की यह गौरवपूर्ण यात्रा अनवरत जारी रहेगी।’

Exit mobile version