---Advertisement---

चंद लाइक और व्यूज के लिए जीवन दांव पर लगा रहे युवाओं को CM Yogi Adityanath का संदेश! ‘रील’ और ‘रियल’ में अंतर स्पष्ट कर की खास अपील

CM Yogi Adityanath ने तमाम ऐसे युवाओं के नाम संदेश जारी किया है जो चंद लाइक और व्यूज के लिए अपना जीवन दांव पर लगाते हैं। इंस्टाग्राम रील बनाकर अपना जीवन संकट में डालने वाले युवाओं को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा न करने की सलाह दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 4, 2026 3:50 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: आधुनिकता के इस दौर में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ा है। यूजर्स इसका सदुपयोग करने के साथ दुरुपयोग भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक पर तमाम ऐसे रील नजर आ जाते हैं जिन्हें देख कलेजा मुंह को आ जाता है। युवा चंद लाइक्स और व्यूज के लिए अपना जीवन तक दांव पर लगा देते हैं। ऐसे तमाम युवाओं के नाम सीएम योगी आदित्यनाथ का संदेश जारी हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘रील’ और ‘रियल’ में अंतर स्पष्ट करते हुए युवाओं को खास सलाह देते हुए जानलेवा स्टंट से दूरी बनाने की अपील की है।

लाइक और व्यूज के लिए जीवन दांव पर लगा रहे युवाओं को CM Yogi Adityanath का संदेश! 

यूपी सीएम ने तमाम ऐसे युवाओं के नाम संदेश जारी किए हैं जो रील बनाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगाते हैं।

योगी की पाती नामक पत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ लिखते हैं कि “आज अनेक युवा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के मोहजाल में पड़कर घरों के अंदर और सड़क पर स्टंट, तेज रफ्तार बाइक एवं कार पर करतब दिखाने, रेलवे ट्रैक पर और ट्रेन के दरवाजों से लटककर वीडियो बनाने, ऊंची इमारतों, पहाड़ों, नदियों, पुलों, एक्सप्रेसवे और यहां तक कि पानी की टंकियों पर खतरनाक ढंग से सेल्फी लेने जैसे जोखिम उठा रहे हैं। यह न केवल उनके लिए घातक है, बल्कि उनके अपनों के सपनों को भी क्षणभर में तोड़ सकता है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं इसकी साक्षी हैं।”

मुख्यमंत्री आगे लिखते हैं कि “लाइक और व्यूज के लिए जीवन दांव पर न लगाएं। ‘रील’ और ‘रियल’ में अंतर करना सीखिए। प्रिय अभिभावकों, मैं कुछ बातें आपसे भी कहना चाहता हूं। सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान और सकारात्मक अभिव्यक्ति के लिए होना चाहिए। यह आपका भी दायित्व है कि आपके बच्चे समय का सदुपयोग करें। अपने बच्चों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें।” सीएम योगी आदित्यनाथ का ये संदेश खूब सुर्खियों में है।

सिद्धार्थनगर में हुई घटना के बाद सामने आया पत्र!

यूपी के सिद्धार्थनगर से बीते दिन एक ऐसा मामला सामने आया जिसको लेकर खूब सनसनी मची। दरअसल, इंस्टाग्राम रील के प्रति उत्सुक 5 बच्चे 30 वर्ष पुरानी पानी की टंकी पर चढ़ गए। तभी टंकी की सीढ़ी टूट गई और 5 में से 2 बच्चे 60 फीट ऊंची टंकी पर जा फंसे। बच्चों को बचाने के लिए वायु सेना के हेलिकॉप्टर का सहारा तक लेना पड़ा। सिद्धार्थनगर में हुई इस घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ की पाती भी सामने आई है जिसको लेकर खबरें भी बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026