---Advertisement---

मिशन रोजगार! विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को CM Yogi Adityanath ने सौंपा नियुक्ति-पत्र, बधाई देकर कर दी बड़ी अपील

CM Yogi Adityanath ने आज मिशन रोजगार के तहत यूपी के विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अभ्यर्थियों को ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 7, 2026 4:54 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी को युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं। योगी सरकार बिनी किसी सिफारिश के योग्यता व कुशलता को आधार बनाकर युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करा रही है। अब तक 9 लाख से अधिक युवाओं को यूपी के विभिन्न विभागों को नौकरी मिल चुकी है।

इसी क्रम में मिशन रोजगार को रफ्तार देते हुए आज लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपा है। मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना देने के साथ बड़ी अपील की है।

विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को CM Yogi Adityanath ने सौंपा नियुक्ति-पत्र

लखनऊ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के विभिन्न विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक हैंडल से इसकी तस्वीर जारी की गई है। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “पीएम मोदी के ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत आज लखनऊ में UPPSC एवं UPSSSC द्वारा विभिन्न विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। पूर्ण विश्वास है, ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने हेतु आप सभी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।”

यूपी सीएम ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की है।

9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी!

सूबे में अब तक 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। इसका जिक्र सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज खुले मंच से किया। लखनऊ में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि “डबल इंजन सरकार की पारदर्शी एवं संवेदनशील नीतियों का ही परिणाम है कि प्रदेश में अब तक 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।” ये रोजगार को गति देने के प्रति यूपी सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026