---Advertisement---

CM Yogi Adityanath का संकल्प! बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की 11वीं वर्षगांठ पर वादा, हर कदम बेटियों को साथ का दिया भरोसा

CM Yogi Adityanath ने आज बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ अभियान के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने प्रदेश की बेटियों को हर कदम साथ देने का आश्वासन दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 22, 2026 6:24 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में शुरू की गई बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के आज 11 वर्ष पूरे हो गए। 2015 में शुरू हुई इस योजना ने न सिर्फ लड़कियों की लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया है, बल्कि उन्हें हर जगत समानता के अवसर उपलब्ध कराए हैं। आज 22 जनवरी को जब अभियान 11 वर्ष पूरा हुआ है, तो प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना संकल्प साझा किया है। उन्होंने प्रदेश की बेटियों के नाम संदेश जारी कर उन्हें हर कदम सरकार के साथ का भरोसा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की उपलब्धि को भी सराहा है।

बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ अभियान की 11वीं बरसी पर CM Yogi Adityanath की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ अभियान की 11वीं बरसी पर प्रतिक्रिया दी गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ लिखते हैं कि “शिक्षित, संस्कारी एवं स्वावलंबी बेटियां ‘नए भारत’ की पहचान हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नारी सम्मान को समर्पित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के आज सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त मातृशक्ति का अभिनंदन। सामाजिक चेतना को जागृत करते बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ही प्रतिफल है कि आज हमारी बेटियां अर्थव्यवस्था से अंतरिक्ष तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निर्णय भी ले रही हैं, नेतृत्व भी कर रही हैं। बेटियां पढ़ रही हैं, बढ़ रही हैं और जीत रही हैं। डबल इंजन की सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों व अवसरों हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

बेटियों को हर कदम मिला साथ का भरोसा

योगी सरकार प्रदेश की बेटियों को हर कदम साथ का भरोसा देती है। शिक्षा से लेकर क्रीडा जगत तक बेटियों के लिए आरक्षण की सुविधा उनके रास्ते आसान बना रही है। इतना ही नहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके अनुकूल माहौल बना रही है। इसका असर ये है कि आज यूपी की बेटियां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर अपने उज्जवल भविष्य की नींव रख रही हैं। सरकार हर कदम बेटियों के साथ है और उन्हें प्रोत्साहित कर अवसरों के द्वार खोल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026