CM Yogi Adityanath: यूपी के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में आज माघी पूर्णिमा स्नान का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान प्रात: लोगों ने स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से पूजा कर अराध्य देव को नमन किया। इस खास स्नान पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन सभी श्रद्धालुओं के नाम बधाई संदेश जारी किया है जो माघ पूर्णिमा स्नान पर आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती से सभी साधकों की मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की है।
पवित्र स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर CM Yogi Adityanath की प्रतिक्रिया!
प्रयागराज में आज श्रद्धालुओं का मजमा लगा है। भारी संख्या में लोग पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं। इसकी प्रमुख वजह है आज 1 फरवरी को मनाया जा पवित्र स्नान पर्व माधी पूर्णिमा। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खास प्रतिक्रिया दी है।
पावन स्नान पर्व माघी पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।
प्रयागराज में आज आस्था, साधना एवं दिव्यता की पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।
माँ… pic.twitter.com/SRib1lUZkZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 1, 2026
मुख्यमंत्री के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पावन स्नान पर्व माघी पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रयागराज में आज आस्था, साधना एवं दिव्यता की पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती सभी साधकों की मनोकामना पूर्ण करें, यही प्रार्थना है। हर हर गंगे।”
माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं का मजमा!
आज माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं का मजमा लगा है। आगामी कल से फाल्गुन माह की शुरुआत होगी। उससे पूर्व आज श्रद्धालु पूर्णिमा पर पवित्र गंगा नदी में स्नान कर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में भक्तों की भीड़ संगम नोज से लेकर प्रयागराज के विभिन्न हिस्सों में स्थित गंगा घाटों पर देखी गई है। माघ की शुरुआत के साथ ही कल्पवास के लिए प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु भी आज पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाकर अपने घरों के लिए वापस लौटेंगे। इसके बाद संगम तट अगले कुछ दिनों तक खाली नजर आएगा और आगामी 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन फिर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी।




