DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath ने जापान के इस प्रांत में भरी हुंकार! स्थानीय गवर्नर की मौजूदगी में साइन हुए कई MoUs, निवेश को मिली रफ्तार

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: CM Yogi Adityanath 'X' Handle

CM Yogi Adityanath: सिंगापुर के बाद जापान पहुंचे सीएम योगी के दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आज जापान के यामानाशी प्रांत पहुंचकर स्थानीय गवर्नर कोतारो नागासाकी से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात के दौरान यूपी में निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इसी दौरान दोनों की उपस्थिति में यामानाशी प्रांत और यूपी सरकार के बीच कई समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी हुए हैं। इसमें उद्योग, पर्यटन, व्यावसायिक शिक्षा में सहयोग व अन्य कई क्षेत्र से जुड़े समझौता ज्ञापन शामिल हैं। इस आयोजन से जुड़ी तस्वीरें सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई हैं।

जापान के यामानाशी प्रांत में CM Yogi Adityanath ने भरी हुंकार! 

सीएम योगी आदित्यनाथ आज जापान दौरे के दूसरे दिन यामानाशी प्रांत पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय गवर्नर की उपस्थिति में हुंकार भरी। सीएम योगी ने यूपी में निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए उद्योगपतियों से सूबे में निवेश की अपील की। इससे इतर स्थानीय गवर्नर कोतारो नागासाकी की उपस्थिति में कई एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक यामानाशी और यूपी के बीच सहयोग को और मजबूत करने व रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के क्रम में चर्चा हुई। इससे इतर हरित हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा नवाचार और प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान पर चर्चा करते हुए एमओयू पर ध्यान केन्द्रित किया गया।

अगस्त में यूपी का दौरा करेगा यामानाशी का प्रतिनिधिमंडल!

यामानाशी प्रांत के गवर्नर की अध्यक्षता वाला एक प्रतिनिधिमंडल अगस्त 2026 में यूपी का दौरा करेगा। इस दौरान 200 कंपनियों के सीईओ भी दौरे का हिस्सा बनेंगे। सीईओ के इस यूपी दौरे से यूपी और यामानाशी के बीच औद्योगिक साझेदारी और निवेश की गति में और तेजी आएगी। इसके साथ ही दोनों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उद्योगपतियों से निवेश की अपील की है। अगस्त में होने वाला यामानाशी प्रतिनिधिमंडल का दौरा यूपी के लिए अहम होगा। इस दौरान फिर बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना है जो यूपी की तस्वीर बदलने के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

Exit mobile version