DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath: जापान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत, उद्योग, पर्यटन समेत इन समझौते पर हुए हस्ताक्षर; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने चार दिवसीय सिंगापुर और जापान के दौरे पर है। सिंगापुर मे बड़े निवेश के बाद जापान में भी सीएम योगी आदित्यनाथ का जबरदस्त स्वागत हुआ। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी जीन ने आज जापान के यामानाशी प्रांत में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड शो’ में सहभाग किया। यूपी सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार जापान दौरे के पहले दिन लगभग 11000 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर कृषि, औद्योगिक मशीनरी और ऑटोमोटिव इलेरक्ट्रॉनिक्स को बढ़ावा मिलेगा। माना जा रहा है इससे कृषि यंत्र, औद्योगिक मशीनरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, अवसंरचना, हॉस्पिटैलिटी एवं रियल एस्टेट सहित विविध क्षेत्रों में हुए ये समझौते विनिर्माण विस्तार और औद्योगिक सहयोग को सशक्त करेंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Yogi Adityanath का जापान में जोरदार स्वागत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “जापान के यामानाशी प्रांत में, माननीय राज्यपाल श्री कोतारो नागासाकी के साथ उत्तर प्रदेश-यामानाशी सहयोग को और मजबूत करने तथा हमारी बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

उद्योग, पर्यटन और व्यावसायिक शिक्षा में सहयोग को गहरा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें हरित हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा नवाचार और प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान पर विशेष ध्यान दिया गया। उत्तर प्रदेश ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाने और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सतत भविष्य के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए आईआईटी कानपुर को हरित हाइड्रोजन उत्कृष्टता केंद्र के रूप में सक्रिय रूप से विकसित कर रहा है।

मैं माननीय राज्यपाल के अगस्त में 200 सीईओ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उत्तर प्रदेश जाने के प्रस्ताव का स्वागत करता हूं, जिससे औद्योगिक साझेदारी और निवेश की गति में और तेजी आएगी।

ग्रीन हाइड्रोजन के प्रोडक्शन पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ यामानाशी प्रांत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि “मैं यामानाशी प्रांत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और विश्वास करता हूं कि जापान गवर्नमेंट तथा यामानाशी प्रांत की गवर्नमेंट इसी प्रकार प्रोएक्टिव होकर एक विकसित जापान की दिशा में अपनी पहल को आगे बढ़ाएंगी। यह पहल न केवल जापान के हित में होगी, बल्कि विश्व मानवता के हित में भी एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो सकती है।

कृति की अत्यंत कृपा जापान के यामानाशी प्रांत पर है, उसी प्रकार प्रकृति की असीम कृपा उत्तर प्रदेश पर भी है। सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जापान के उद्योगपतियों एवं बिजनेस लीडर्स को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए ग्रीन एनर्जी, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और अवसंरचना क्षेत्रों में साझेदारी हेतु आह्वान किया”।

Exit mobile version