---Advertisement---

‘शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में..,’ श्रीरामनवमी पर CM Yogi Adityanath की प्रतिक्रिया, प्रदेशवासियों के लिए की खास कामना

CM Yogi Adityanath ने आज रामनवमी के खास अवसर पर प्रदेशवासियों को पावन पर्व की बधाई दी है। गोरखपुर से अयोध्या तक मची धूम के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 27, 2026 10:53 पूर्वाह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सरयू तट पर स्थित अयोध्या नगरी में आज भक्तों का तांता लगा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूम-धाम से रामनवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की खास प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के नाम श्रीरामनवमी पर्व पर बधाई संदेश जारी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर प्रभु राम के जीवन पर प्रकाश डाला गया है।

रामनवमी पर्व पर CM Yogi Adityanath की खास प्रतिक्रिया!

प्रदेश भर में आज श्रीरामनवमी का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह जुलूस निकल रहे हैं। प्रभु श्री राम के नारों से वातावरण गूंजयमान है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी को रामनवमी पर्व की बधाई दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि “धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में है और विजय का अर्थ लोकमंगल में।”

इस खास दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सीएम योगी लिखते हैं कि “रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही ‘रामत्व’ का सच्चा उत्सव है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है। जय श्री राम!”

अयोध्या से गोरखपुर तक श्रीरामनवमी पर्व की धूम!

पूर्वांचल का केन्द्र कहे जाने वाले गोरखपुर की धरती से लेकर रामनगरी अयोध्या समेत देश-प्रदेश के सभी हिस्सों में आज रामनवमी की धूम है। गोरखपुर प्रवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया है। अयोध्या की बात करें तो वहां भक्तों का मजमा लगा है।

लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम जन्मभूमि पहुंचकर प्रभु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। हनुमान गढ़ी से अयोध्या राम मंदिर तक भक्तों का तांता नजर आ रहा है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकास की असुविधा न हो। रामनवमी के इस पावन पर्व पर लोग उत्साहित और प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026