---Advertisement---

Muzaffarnagar News: ‘मुझे उसकी रेट लगानी है..,’ बीच सड़क युवती से छेड़खानी, BJP के पूर्व मंत्री पुत्र पर लगे संगीन आरोपों से हलचल तेज

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवती ने पूर्व मंत्री सुधीर बालियान के बेटे आर्यमान और उसके एक साथी पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर पूरे प्रदेश में हलचल तेज है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 18, 2026 4:06 अपराह्न

Muzaffarnagar News
Follow Us
---Advertisement---

Muzaffarnagar News: पश्चिमी यूपी के एक ऐसी खबर सामने आई है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में हलचल तेज है। सोशल मीडिया पर मुजफ्फरनगर से जुड़ा एक प्रकरण तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल प्रकरण के मुताबिक बीजेपी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री सुधीर बालियान के बेटे पर छेड़खानी के आरोप लगे हैं।

युवती के कथन के मुताबिक पूर्व मंत्री पुत्र आर्यमान और उसके साथी शौर्य गुप्ता ने बदसलूकी की। रात में सड़क पर टहल रही युवती का रेट पूछने और गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए युवती ने कार्रवाई की मांग की है। मुजफ्फरनगर में हुए इस घटका को लेकर पूरे प्रदेश में हलचल तेज है।

BJP के पूर्व मंत्री पुत्र पर लगे संगीन आरोपों से हलचल तेज

दिवंगत नेता कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री रहे सुधीर बालियान के बेटे आर्यमान पर छेड़खानी के आरोप लगे हैं।

सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर ने इस संदर्भ में पोस्ट जारी किया गया है। वीडियो में एक युवती अपनी मां के साथ आपबीती साझा कर रही है। युवती का आरोप है कि आर्यमान और उसके एक साथी स्कूटी से आए और बीच सड़क पर उसके साथ बदसलूकी करने लगे। इस दौरान दोनों के नशे में होने का जिक्र भी सामने आया है।

इतना ही नहीं, अभद्रता की सीमा पार करते हुए युवक ने कहा कि मुझे उसकी रेट लगानी है। युवक पर युवती के परिजनों से भी अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। इस घटनाक्रम को लेकर मुजफ्फरनगर से लेकर पूरे प्रदेश में हलचल तेज है। युवती की शिकायत के आधार पर नई मंडी कोतवाली में छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

युवती की शिकायत के आधार पर एक्शन में पुलिस 

मुजफ्फरनगर पुलिस युवती की शिकायत के आधार पर एक्शन में है। संगीन आरोपों के बाद सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय सीओ नई मंडी राजू कुमार राव मामले की गहना से जांच कर रहे हैं। फिलहाल ये मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 6, 2026

Rashifal 6 June 2026

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026