---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी के तेज बहाव में फंसी, 4 की मौत,12 से अधिक लापता

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। इस हादसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्राली नदी में पलट गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग लापता है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 24, 2023 8:47 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीते बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा देखने को मिला। दो दर्जन से भी ज्यादा लोग धार्मिक कार्य से लौट रहे थे। ये सारे लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे। ऐसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक से ढमोला नदी के तेज बहाव में फस गई। इसके बाद जब इस ट्रैक्टर ट्राली को निकालने की कोशिश की गई तो ट्राली नदी के पानी के तेज बहाव में आकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

4 की मौत और 12 से अधिक लापता

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वही 12 से अधिक लोग अभी भी लापता है। ऐसा बताया जा रहा है कि, जब स्थानीय लोगों ने नदी में फंसे ट्रैक्टर ट्राली को निकालने की कोशिश की तब तक चार लोगों की मौत हो गई थी जिसमें दो बच्चे और दो महिला शामिल है। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, 12 लोग अभी भी पानी के तेज बहाव में लापता है। इन्हें ढूंढने का प्रयास जारी है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। ऐसे में सूचना मिलने की तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

घायलों का इलाज जारी

ऐसे में आपको बता दें कि, चार लोगों के शवों को पानी से निकाल लिया गया है। वहीं अन्य लोग जो घायल हैं उनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। वही सहारनपुर के डीएम दिनेश चंद्र हॉस्पिटल पहुंचने के बाद जानकारी देते हुए बताते हैं कि, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हुई और चार लोग घायल है। उन्होंने बताया कि, इसके अलावा अभी कई लोग लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। इसी तरह की घटना साल 2022 में कानपुर में देखी गई थी जिसमें 26 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। कानपुर में हुए इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि कार्यों के अतिरिक्त ट्रेक्टर ट्रॉली में लोगों को ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026