---Advertisement---

UP News: बजट में मोटे अनाजों पर की गई पहल से यूपी के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले

UP News: आम बजट में जिस तरह मिलेट्स (मोटे अनाजों) पर फोकस किया गया है, उसके मद्देनजर बाजरा झूम उठा। मडुआ (रागी) मुस्करा उठा तो सावां-कोदो भी चहक उठे। जब कुअन्न एवं मोटे कहे जाने वाले इन अनाजों की ये स्थिति है तो इनको पैदा करने वाले किसानों की स्थिति की आप सहज कल्पना कर ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 2, 2023 11:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP News: आम बजट में जिस तरह मिलेट्स (मोटे अनाजों) पर फोकस किया गया है, उसके मद्देनजर बाजरा झूम उठा। मडुआ (रागी) मुस्करा उठा तो सावां-कोदो भी चहक उठे। जब कुअन्न एवं मोटे कहे जाने वाले इन अनाजों की ये स्थिति है तो इनको पैदा करने वाले किसानों की स्थिति की आप सहज कल्पना कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UAE के PM राशिद अल मकतूम ने लिया बड़ा फैसला, ‘Hind City’ के नाम से जाना जाएगा यूएई का ये शहर

बजट 2023 से किसानों को क्या मिला?

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में मिलेट्स (ज्वार, बाजार और अन्य मोटे अनाज) के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए हैदराबाद स्थित भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की है। स्वाभाविक है कि इसके लिए सरकार संस्थान को अतिरिक्त बजट भी देगी। मंशा यह है कि मिलेट्स के उत्पादन और निर्यात में दुनिया में दूसरा स्थान रखने वाला भारत इसका वैश्विक हब बने। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में सर्वोत्तम उपलब्धियों को साझा कर सके। उल्लेखनीय है कि भारत के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मनाने की घोषणा की है। मोटे अनाजों को उन्नत भोजन माना गया है क्योंकि उनकी खेती मुख्यत: जैविक ढंग से होती है और उनमें पौष्टिक तत्व बहुतायत पाये जाते हैं।

ये भी पढ़ें: UAE के PM राशिद अल मकतूम ने लिया बड़ा फैसला, ‘Hind City’ के नाम से जाना जाएगा यूएई का ये शहर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिलेट्स वर्ष में मोटे अनाजों की खेती और उपभोग को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। भारत में मिलेट्स की श्रेणी में आने वाले मुख्य अनाजों में ज्वार, रागी, बाजारा, कुटकी, कोदो, कुट्टू और चौलाई आदि शामिल हैं। भारत में सालाना 1.7 करोड़ टन मोटे अनाजों का उत्पादन होता है।

मोटा अनाज उगाने वालों को होगा बड़ा फायदा

मोटे अनाजों के प्रोत्साहन के लिए आम बजट में केंद्र सरकार द्वारा की गई पहल बेहतरीन है। जिनको मोटे अनाज या कुअन्न कहकर उपेक्षित कर दिया गया था, उनकी खूबियों से लोग वाकिफ होंगे। मिलेट्स अनुसंधान केंद्र को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाये जाने से इन पर नए शोध होंगे। नयी प्रजातियों का विकास होगा। इनकी उपज बढ़ेगी। ये रोगों एवं कीटनाशकों के प्रति प्रतिरोधी होंगी। साथ ही अधिक समय तक भंडारण योग्य भी। इनको फोर्टिफाइड कर इनको और उपयोगी बनाया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पहले से ही इसके प्रति सचेत है। पहली बार 18 जिलों में यहां बाजरे की एमएसपी पर खरीद हो रही है। लिहाजा यहां के किसान ऐसी किसी पहल से सर्वाधिक लाभान्वित होंगे। एक जो सर्वाधिक लाभ होगा

उत्तर प्रदेश इन अनाजों को लोकप्रिय बनाने की मुकम्मल योजना करीब छह महीने पहले ही तैयार कर चुका है। मुख्यमंत्री खुद इसके ब्रांड अम्बेसडर की भूमिका में है। हाल ही में वह अपने आवास पर दो बार मिलेट्स भोज का भी आयोजन कर चुके हैं। इसी मकसद से प्रदेश में जहां भी जी-20 के आयोजन होंगे उनमें मिलेट्स के भी व्यंजन शामिल होंगे। ओडीओपी की तरह खास अतिथियों को गिफ्ट हैंपर में मिलेट्स से बनी चीजें भी दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026