---Advertisement---

Up News: प्रयागराज में बहन के साथ छेड़खानी के विरोध पर छात्र की पीट-पीटकर हत्या, मौके पर पुलिस बल तैनात

Up News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते दिन एक सनसनी वारदात सामने आई जब कथित रुप से छेड़खानी का विरोध कर रहे एक दसवीं के छात्र को पिट-पिटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 29, 2023 12:56 अपराह्न

Up News
Follow Us
---Advertisement---

Up News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते दिन एक सनसनी वारदात सामने आई जब कथित रुप से छेड़खानी का विरोध कर रहे एक दसवीं के छात्र को पिट-पिटकर मौत के घाट उतार दिया गया। खबरों की माने तो मृतक छात्र अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूल से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लड़को ने उसकी बहन के लिए कमेंट कर दिया और फिर विरोध करने पर लड़के को बेरहमी से पीटकर मार डाला। इसकी वजह से यूपी (UP) के इलाके में तनाव का माहौल है और भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती है। प्रयागराज पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बताया है कि ये बच्चों के आपसी विवाद का मामला है जिसकी वजह से यह घटना घटी है। पुलिस ने छेड़खानी वाले बात को सिरे से नकार दिया है।

ये है पूरा मामला

खबरों की माने तो मृतक छात्र प्रयागराज के खिरी थाना क्षेत्र के अनतर्गत आने वाले एक गांव का रहने वाला है। उसकी पढ़ाई पास के ही परमानंद इंटर कॉलेज में चल रही थी जिसमें वो कक्षा दसवीं का छात्र था। मृतक छात्र की बहन भी इसी विद्यालय की छात्रा थी और उसकी माने तो सोमवार के दिन ही अन्य समुदाय के छात्रों से मृतक छात्र का विवाद हो गया था। हालाकि विद्यालय परिसर में होने के नाते शिक्षकों की उपस्थिती में उसे सुलझा लिया गया। इसके बाद से दावा किया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब छात्र अपनी बहन के साथ घर लौट रहा था तब दूसरे समुदाय के लड़कों ने उसकी बहन पर कमेंट पास किया जिसका विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई जिससे की उसकी मौत हो गई।

इलाके में है तनाव का माहौल

इस सनसनीखेज वारदात के बाद से प्रयागराज के खिरी इलाके में तनाव भरा माहौल देखने को मिला। भीड़ के आक्रोशित हो जाने के कारण सारी दुकानें बंद कर दी गई। पुलिस माहौल को देखते हुए वारदात वाले स्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस की माने तो ये बच्चों के आपसी झगड़े के कारण हुआ है। छेड़खानी वाले एंगल को पुलिस ने सिरे से नकार दिया है। पुलिस की मेने तो छेड़खानी की खबर कहीं से भी सही नहीं है इसे अफवाह के रुप में फैला दिया गया। प्रशासन ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है वहीं अन्य पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें खिरी के ग्राम प्रधान भी शामिल हैं। खबर है कि पुलिस बल की उपस्थिती में मृतक छात्र के पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026