---Advertisement---

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बनाया नया प्लान, ऐसे होगा अब अपराधियों का काम तमाम 

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऑपरेशन लॉन्च किया है। जिसका नाम ऑपरेशन दृष्टि बताया जा रहा है। इसके तहत अब पूरे शहर में 4000 CCTV कैमरे लगाए जाने हैं। जानकारी के मुताबिक इसी क्रम पुलिस ने शनिवार को शहर में 1500 CCTV कैमरे लगाए।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 28, 2023 2:48 अपराह्न

Greater Noida
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida News: एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ शांति व्यवस्था कायम करने रखने के लिए अपराधियों पर लगातार कहर बरपा रहे हैं। इसी क्रम में अब खबर गौतमबुद्ध नगर जिले से आ रही है। बताया जा रहा है माफियाओं, चोरों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऑपरेशन लॉन्च किया है। जिसका नाम ऑपरेशन दृष्टि बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ सालों में ग्रेटर नोएडा में अपराधी बेखौफ घूम रहे है। ऐसे में अब नए प्लान के मुताबिक धर-दबोचने की तैयारी है।            

‘ऑपरेशन दृष्टि’ के जरिए होगा समस्या का समाधान

जानकारी के मुताबिक शनिवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नए प्लान के मुताबिक शहर में 1500 हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे लगवाए। यदि कोई अपराधी या चैन स्नैचर सड़क पर क्राइम करता है, तो उसे पकड़ने में आसानी होगी। बता दें कि ग्रेटर नोएडा पुलिस अभी शहर में 2500 कैमरे और लगवाने का कार्य करेगी। दरअसल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन दृष्टि अभियान चलाया है। जिसके अंतर्गत 4000 CCTV कैमरे लगने      

ऑपरेशन से सम्बंधित ग्रेटर नोएडा पुलिस अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी

इस मामले में ग्रेटर नोएडा के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, “ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रखने के लिए पूरे शहर में 4000 CCTV कैमरे लगाए जाने हैं। इसकी शुरुआत शनिवार को हो चुकी है। पुलिस प्रशासन ने अब तक 1500 कैमरे लगवाए हैं। यह सब कुछ मिशन दृष्टि के तहत हो रहा है। उन्होंने आगे बताया, कि हमारा मुख्य फोकस संदिघ्द क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं को रोकना है। ऐसे में उन जगहों पर खासकर कैमरे लगाए जा रहे हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026