---Advertisement---

UP News: यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस का अनोखा तरीका! लोकगीत के जरिए लोगों से अपील; देखें वीडियो

UP News: यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था की समस्याएं अब तत्काल रुप से निस्तारित की जाती हैं। इसी तर्ज पर यूपी की ट्रैफिक पुलिस लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करती है। इसके तहत कभी किसी हिन्दी फिल्म का पोस्टर शेयर किया जाता है तो कभी डायलाग्स का इस़्तेमाल भी होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 18, 2023 5:29 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था की समस्याएं अब तत्काल रुप से निस्तारित की जाती हैं। इसी तर्ज पर यूपी की ट्रैफिक पुलिस लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करती है। इसके तहत कभी किसी हिन्दी फिल्म का पोस्टर शेयर किया जाता है तो कभी डायलाग्स का इस़्तेमाल भी होता है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल यूपी ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें लोकगायक द्वारा संगीत के माध्यम से लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसमें बाइक चालकों से हैलमेट पहनने तो चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की बात लोकगीत के माध्यम से कही गई है।

ट्रैफिक पुलिस का अनोखा तरीका

यूपी ट्रैफिक पुलिस राज्य में यातायात नियमों के पालन को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध नजर आती है। इसी कड़ी में आज ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया हैस जिसमें लोकगीत की प्रस्तुती की गई है। जिला सड़क सुरक्षा के ब्रांड अंबेसडर बने लोकगायक विक्रांत दूबे ने बेहद ही सरल भाषा में यातायात नियमों के पालन करने का महत्व समझाया है। इसके तहत उन्होंने एक बेहद शानदार लोकगीत की प्रस्तुती भी की है जिसमें बाइक चालकों से हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया गया है। यूपी ट्रैफिक पुलिस के इस शानदार प्रयास की सोशल मीडिया पर खूब सराहना भी हो रही है।

वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चलाने के दौरान अपनाए जाने वाले सावधानियों का जिक्र भी किया गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बड़ी घटना घट सकती है। इसके अलावा ओवरटेक लेन की तय नियमों व शर्तों का पालन कर ही गाड़ियों को ओवरटेक करें।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों से ये अपील भी की गई है कि वे स्पीड लीमिट का पालन करें जिससे सबकी यात्रा सुरक्षापूर्ण तरीके से पूरा हो सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026