---Advertisement---

UP News: महिला कांस्टेबल ने लगाया वरिष्ट अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप, बोली- ‘प्रताड़ना से तंग आ चुकी हूं, कर लूंगी खुदकुशी’

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक महिला कांस्टेबल ने अपने सीनियर अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है इस महिला कांस्टेबल ने एलआईयू के (SP) एसपी और इंस्पेक्टर पर वीडियो के जरिए प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 14, 2023 1:08 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक महिला कांस्टेबल ने अपने सीनियर अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है इस महिला कांस्टेबल ने एलआईयू के (SP) एसपी और इंस्पेक्टर पर वीडियो के जरिए प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। ऐसे में पुलिस कमिश्नर ने वायरल वीडियो के जरिए मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएसपी मनीषा सिंह को मामले की जांच सौंप दी है।

महिला कांस्टेबल ने बताया आपबीती

मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारी के मुताबिक लखनऊ कमिश्नरेट के लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) में तैनात महिला कांस्टेबल अभिलाषा सिंह ने मंगलवार देर शाम को एक वीडियो बनाया। जिसमे वह रोती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो के जरिए उन्होंने अपने ब्रांच के एसीपी एलआईयू अवधेश चौधरी व इंस्पेक्टर जावेद अख्तर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वीडियो में वह रो–रो कर बार–बार आत्महत्या करने की बात कह रही हैं। इस दौरान वह अपने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने कुछ परिजनों और दोस्तों को भेज देती हैं। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर को हुई। जिसके बाद उन्होंने फौरन इसकी जांच मनीषा सिंह को सौप दी।

डीएसपी मध्य मनीषा सिंह ने क्या जानकारी दी 

डीएसपी मनीषा सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जांच सौंपी गई है। तालकटोरा निवासी अभिलाषा सिंह ने पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर को पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाया कि एलआईयू के कुछ अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनको अभद्र टिप्पणी करते हैं। उनके मुताबिक वह बहुत ज्यादा प्रताड़ित हुई है। ऐसे में इसकी शिकायत लेकर वह दो बार कमिश्नर कार्यालय में भी गई थी, लेकिन कमिश्नर के सामने उन्हें पेश नहीं किया गया। अब मामला संज्ञान में आ गया है। जांच के बाद जल्द रिपोर्ट दे दी जाएगी।

मामले को लेकर डीएसपी ने क्या जानकारी दी?

बता दें कि इतने बड़े आरोप के बाद डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, “मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी (केंद्र) मनीषा सिंह द्वारा जांच की जा रही है। बहुत जल्द इस बारे में स्पष्टीकरण दे देंगे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026