---Advertisement---

UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में BJP ने लहराया परचम, SP-BSP का सूपड़ा साफ

UP Nikay Chunav 2023 Results Live: नगर निकाय चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में BJP को जबरदस्त बढ़त मिलते दिखाई दे रही हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 13, 2023 10:07 पूर्वाह्न | Updated: मई 13, 2023 6:32 अपराह्न

UP Nikay Chunav 2023 Results Live
Follow Us
---Advertisement---

UP Nikay Chunav 2023 Results Live: उत्तर प्रदेश शहरी निकाय चुनाव की मतगणना (UP Urban Local Bodies Election Result) अब पूरी हो चुकी है। इन चुनावों में BJP ने जीत का परचम लहराया है। जबकि, SP और BSP का सूपड़ा साफ हो गया है। इन निकाय चुनावों को 2024 आम चुनाव से पहले यूपी का सेमीफाइनल कहा गया था। BJP ने लोकसभा और विधानसभा के बाद नगर निकायों में भी दबदबा बरकरार रखा है। शहरी निकाय चुनाव तीन तरह के निकायों के लिए होते हैं- नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका। सभी 17 नगर निगमों में BJP ने महापौर पद पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने तीनों निकायों में सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टियां बनकर उभरी हैं।

मेयर की सभी सीटों पर BJP का कब्जा, SP-BSP का सूपड़ा साफ

यूपी में नगर निगम की 17 में से 17 सीटों पर BJP ने कब्जा जमा लिया है। सभी 17 सीटों पर BJP का मेयर चुना गया है। जबकि SP, BSP और कांग्रेस का इन चुनावों में सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं, नगर निगम पार्षद चुनाव में भी BJP ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। इसी तरह नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव में भी BJP ने जीत का परचम लहराया है। यहां भी SP, BSP और कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

नगर निगम का नामकौन जीताकौन हारा
लखनऊसुषमा खरकवाल, भाजपावंदना मिश्रा, सपा
सहारनपुरडॉ. अजय कुमार, भाजपानूर हसन मलिक, सपा
आगराहेमलता दिवाकर कुशवाहा, भाजपालता बाल्मीकि, बसपा
मथुराविनोद अग्रवाल, भाजपातुलसीराम शर्मा, सपा
मेरठहरिकांत अहलूवालिया, भाजपासीमा प्रधान, सपा
गाजियाबादसुनीता दयाल, भाजपापूनम यादव, सपा
मुरादाबादविनोद अग्रवाल, भाजपाहाजी रईसुद्दीन, सपा
बरेलीउमेश गौतम, भाजपाडॉ. आईएस तोमर, सपा
शाहजहांपुरअर्चना वर्मा, भाजपामाला राठौर, सपा
अलीगढ़प्रशांत सिंघल, भाजपाजमीर उल्लाह, सपा
फिरोजाबादकामिनी राठौर, भाजपामशरूफ फातिमा, सपा
कानपुरप्रमिला पांडेय, भाजपावंदना वाजपेयी, सपा
झांसीबिहारी लाल आर्य, भाजपासतीश जतारिया, सपा
प्रयागराजउमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपाअजय श्रीवास्तव, सपा
अयोध्यामहंत गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपाआशीष पांडेय, सपा
गोरखपुरडॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपाकाजल निषाद, सपा
वाराणसीअशोक तिवारी, भाजपाओम प्रकाश सिंह, सपा

SP ने BJP पर लगाए चुनाव प्रभावित करने के आरोप

फर्रुखाबाद में BJP और SP समर्थक भिड़े

फर्रुखाबाद के संकिसा बसंतपुर मतगणना स्थल पर BJP और SP समर्थकों में नोकझोक के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। बीजेपी सांसद के भतीजे को एसपी ने जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा पुलिस ने बीजेपी समर्थकों को हिरासत में ले लिया।

मतगणना के दौरान नोकझोंक और हाथापाई

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में डीएवी इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान बीजेपी और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालात ऐसे हो गए कि दोनों गुटों के बीच हाथापाई तक हो गई। पुलिस की मौजूदगी में ही यह विवाद हो गया। विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दो चरणों में हुई वोटिंग

यूपी में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं। राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में चार मई और 11 मई को हुआ था। पहले फेज में 9 मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगम, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य, 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3745 नगर पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुए थे। वहीं, दूसरे चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 267 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों पर वोटिंग हुई थी। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जनता का मूड समझने के लिए इन नतीजों को महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: गुजरात के 68 जजों के प्रोमोशन पर Supreme Court ने लगाई रोक, Rahul Gandhi को सजा सुनाने वाले जस्टिस पर भी गिरी गाज

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026