---Advertisement---

UPPRPB ने जारी किया UP Police Constable Result 2024, यहां समझें परिणाम चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज सभी कयासबाजियों पर विराम लगाते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 21, 2024 12:34 अपराह्न

UP Police Constable Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज सभी कयासबाजियों पर विराम लगाते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी UPPRPB की साइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

UP Police Constable Result 2024 चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। UPPRPB की ओर से आज पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी इस प्रक्रिया का पालन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

1- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक साइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2- इसके बाद होम पेज पर जाकर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
3- तत्पश्चात मांगी गई सभी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करें।
4- डिटेल दर्ज करने और सबमिट विकल्प को चुनने के साथ ही आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
5- यदि अभ्यर्थी चाहें तो अपने परिणाम की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आगे क्या?

सवाल ये है कि यूपी पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अब आगे क्या होगा? जानकारी के मुताबिक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अब आगे की प्रक्रियाओं पर फैसला लेगा। इसके तहत जल्द ही फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) कराई जाएगी। इसके लिए नई तिथियों और शेड्यूल का ऐलान होगा ताकि पुलिस अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को सफलता से संपन्न कराया जा सके।

जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का कटऑफ क्या?

पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2024 का परिणाम जारी होने के साथ कटऑफ को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अभ्यर्थियों के बीच ये जानने की जिज्ञासा है कि जनरल, ओबीसी वर्ग के साथ अन्य वर्ग के उम्मीदवारों का कटऑफ क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कि जनरल वर्ग में लड़कों का कटऑफ 214 तो वहीं लड़कियों का कटऑफ 203 गया है। EWS वर्ग की बात करें तो लड़कों का कटऑफ 187 और लड़कियों का कटऑफ 180 गया है। ओबीसी वर्ग में लड़कों का कटऑफ 198 और लड़कियों का कटऑफ 189 गया है। SC वर्ग में लड़कों की बात करें तो उनका कटऑफ 178 और लड़कियों का कटऑफ 169 गया है। ST वर्ग के लड़कों के लिए कटऑफ 146 और लड़कियों का कटऑफ 136 गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026