---Advertisement---

गुडन्यूज! युवाओं के लिए फिर पिटारा खोलेगी योगी सरकार, SI और कांस्टेबल समेत पुलिस विभाग में कई पदों पर भर्ती का मौका; जानें डिटेल

युवाओं के लिए योगी सरकार एक बार फिर पिटारा खोल सकती है। UP Police Vacancy 2025 के तहत सरकार SI और कांस्टेबल समेत अन्य कई पदों पर भर्ती निकालने की योजना बना रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 10, 2025 12:12 अपराह्न

UP Police Vacancy 2025
Follow Us
---Advertisement---

UP Police Vacancy 2025: चुनावी शोर-गुल के बीच यूपी की योगी सरकार युवाओं को सीधा सरकारी नौकरी से जोड़ने के लिए अथक प्रयास कर रही है। इसी फेहरिस्त में यूपी पुलिस वैकेंसी 2025 को लेकर चर्चा तेज है। खबर है कि योगी सरकार एक बार फिर युवाओं का सपना साकार करने के लिए 23763 पदों पर नई भर्तियां निकलने वाली हैं। इसमें सब इंस्पेक्टर (SI) और कांस्टेबल समेत अन्य कई पद शामिल हो सकते हैं। ऐसे युवा जो 60244 पदों पर हुई कांस्टेबल भर्ती में सफलता पाने से चूक गए थे। UP Police Vacancy 2025 उनके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। योग्य उम्मीदवार इस आने वाली भर्ती का हिस्सा बनकर सफलता का परचम लहरा सकते हैं और अपना सपना साकार कर सकते हैं।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका बन सकता है UP Police Vacancy 2025!

ऐसे लाखों युवा हैं जो भर्ती की आस लगाए बैठे दिनों-रात प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। यूपी पुलिस वैकेंसी 2025 उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका बन सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक योगी सरकार एक बार फिर पुलिस विभाग में नई भर्तियां निकाल सकती है। इस संबंध में अगले सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। खबरों की मानें तो यूपी सरकार अबकी बार पुलिस विभाग में 23763 पदों पर भर्तियां निकालेगी जिसमें SI और कांस्टेबल समेत कई अन्य पद शामिल हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार UP Police Vacancy 2025 का हिस्सा बनकर सफलता का परचम लहराना चाहते हैं, वे खुद को दुरुस्त रखें और तैयारी की रफ्तार बढ़ा दें। इसके साथ ही UPPRPB की आधिकारिक साइट पर नजर जमाए रखें, ताकि भर्ती से जुड़ी पुख्ता जानकारी हासिल करने में मदद मिले।

चयन होने के लिए अभ्यर्थियों को इस दौर से गुजरना होगा!

मालूम हो कि UP Police Vacancy 2025 को लेकर अभी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं जारी हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नोटिफिकेशन अगले सप्ताह तक जारी हो सकता है। ऐसे में जो भी युवा यूपी पुलिस वैकेंसी 2025 का हिस्सा बनकर सफलता हासिल करना चाहते हैं। उन्हें एक तय प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें सबसे पहले युवाओं को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को DV/PST और फिजिकल का हिस्सा बनना होगा। फिर फाइनल मेरिट तैयार होगी और सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026