---Advertisement---

Sambhal News: संभल में नमाजियों की संख्या सीमित करने पर हाईकोर्ट तल्ख! DM-SP को पड़ी तगड़ी फटकार, ईद से पहले चढ़ा पारा

Sambhal News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक बेंच ने संभल में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले प्रशासन के फैसले पर तल्ख टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कानून व्यवस्था न बना पाने की स्थिति में अधिकारियों को तबादला कराने या इस्तीफा देने की नसीहत दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 14, 2026 2:49 अपराह्न

Sambhal News
Follow Us
---Advertisement---

Sambhal News: लखनऊ से लेकर पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल समेत यूपी के विभिन्न हिस्सों में संभल की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले प्रशासन के फैसले पर तल्ख रुख अपनाया है। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच ने इस प्रकरण में सुनवाई करते हुए स्थानीय जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तगड़ी फटकार लगाई है।

हाईकोर्ट की बेंच ने स्थिति नियंत्रित न कर पाने पर अधिकारियों को तबादला कराने या इस्तीफा देने की नसीहत दी है। ईद से पहले संभल पुलिस और अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी से जनपद में सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। संभल से इतर यूपी के विभिन्न जिलों में हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी चर्चाओं में है।

नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले प्रशासन के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त!

जामा मस्जिद परिसर को लेकर हुए विवाद के बाद संभल यूपी के संवेदनशील जनपदों में शामिल हो चुका है। यही वजह है कि ईद से पहले पुलिस-प्रशासन स्थिति की क्लोज मॉनिटरिंग में जुटा है। संभल पुलिस की ओर से अलविदा की नमाज़ पर मस्जिदों में नमाजियों की संख्या सीमित रखने का फैसला लिया गया था।

इस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच ने तल्ख टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने प्रशासन के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थानीय डीएम व एसपी को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मस्जिदों में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कराई जा सकती। यदि अधिकारी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें या तबादला करवा लें।

हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वो सुनिश्चित करे कि हर समुदाय निर्धारित पूजा स्थल पर शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें। हाईकोर्ट की ये तल्ख टिप्पणी स्थानीय पुलिस-प्रशासन के रवैये को कटघरे में खड़ा कर रही है। इस मामले में 16 मार्च को अगली सुनवाई होनी है जिस पर सबकी नजरें टिकीं हैं।

ईद से पहले संभल में चढ़ा सियासी पारा!

सुर्खियों में रही जामा मस्जिद के इर्द-गिर्द सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। बीते दिनों ही संभल सीओ कुलदीप कुमार ने मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान सीओ ने ईद पर्व शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने और सड़क पर नमाज न अदा करने की अपील की थी। संभल पुलिस के सीओ ने बैठक में ईरान के लिए छाती पीटने वालों का भी जिक्र किया था।

इससे जुड़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और असदुद्दीन ओवैसी, शौकत अली, इमरान प्रतापगढ़ी समेत तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। ईद के ठीक पहले सीओ कुलदीप कुमार के बयान से संभल का सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। उसी बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी मस्जिदों में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले फैसले पर तल्ख प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर भी नए सिरे से चर्चाओं का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 14, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 14, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 14, 2026

Namo Bharat Train

मार्च 14, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 14, 2026

PM Kisan Samman Nidhi

मार्च 14, 2026