DNP India Hindi

Kanpur Lamborghini Crash मामले में नया ट्विस्ट! किसके हाथ में थी गाड़ी की स्टीयरिंग? नए अपडेट ने हटाया राज से पर्दा

Kanpur Lamborghini Crash

Picture Credit: गूगल (दुर्घटनाग्रस्त लैंबॉर्गिनी कार)

Kanpur Lamborghini Crash: राजधानी लखनऊ से सटे कानपुर शहर में रविवार रात हुई एक घटना खूब सुर्खियों में है। दरअसल, शहर के पॉश इलाके ग्वालटोली की ‘वीआईपी रोड’ पर एक लैंबॉर्गिनी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कानपुर लैंबॉर्गिनी क्रैश मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक दुर्घटना के समय गाड़ी की स्टीयरिंग तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के हाथों में थी। नए रिपोर्ट में एक फुटेज का जिक्र है जिसमें गाड़ी की स्टीयरिंग शिवम मिश्रा के हाथ में होने का दावा है। यदि ऐसा है तो आसार जताए जा रहे हैं कि गाड़ी ड्राइवर नहीं, बल्कि शिवम खुद चला रहा था।

किसके हाथ में थी गाड़ी की स्टीयरिंग? – Kanpur Lamborghini Crash

पुलिस ने कानपुर लैंबॉर्गिनी कार क्रैश मामले में एफआईआर दर्ज कर शिवम मिश्र का नाम भी जोड़ा है। पुलिस ने भी पहले कहा कि शिवम मिश्र ही आरोपी है और वही ड्राइव कर रहा था। हालांकि, फिर शिवम के वकील ने गाड़ी की स्टीयरिंग ड्राइवर के हाथ में होने का दावा किया। मोहन नामक शख्स ने कोर्ट एफिडेविट देकर कबूल लिया कि गाड़ी वही चला रहा था।

इस पूरे घटनाक्रम ने कानपुर लैंबॉर्गिनी क्रैश मामले में नया ट्विस्ट ला दिया है। न्यूज 18 ने एक फुटेज का जिक्र है जिसमें गाड़ी की स्टीयरिंग केके मिश्र के बेटे शिवम के हाथ में होने का दावा है। हालांकि, अब मामला कोर्ट पहुंचने के बाद सबकुछ उलझा सा नजर आ रहा है। भले ही रिपोर्ट राज से पर्दा हटा रही हो, लेकिन आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही चीजें स्पष्ट हो सकती हैं।

क्या है लैंबॉर्गिनी दुर्घटना से जुड़ा पूरा मामला?

दरअसल, रविवार की रात एक ब्लैक कलर की लैंबॉर्गिनी कार कानपुर के पॉश इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूरी घटना कानपुर शहर के ग्वालटोली की ‘वीआईपी रोड’ पर हुई थी। इस घटना की चपेट में आने से 6 लोग घायल हुए थे। कुछ चश्मदीदों ने घटना की भयावहता के बारे में बात की और बताया कि कैसे तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार की चपेट में आने से लोग घायल हुए।

इस घटना के बाद तंबाकू कारोबारी केके मिश्र के बेटे शिवम पर आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कानपुर पुलिस से जुड़े आला अफसरों का कहना है कि जल्द से जल्द मामले की सच्चाई पता कर पीड़ितों को इंसाफ दिलाया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या होता है।

Exit mobile version