---Advertisement---

Weather Update: यूपी, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, राजधानी दिल्ली में भी हल्की बूंदाबादी के आसार, जानें मौसम का हाल

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश जारी है। इसकी चपेट में कई राज्य बुरी तरह से फसे हैं। कहीं सड़कों के धसने की खबर आ रही है तो कहीं से सैलानियों व स्थानीय नागरिकों के फसने की।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 11, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Rain Alert
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश जारी है। इसकी चपेट में कई राज्य बुरी तरह से फसे हैं। कहीं सड़कों के धसने की खबर आ रही है तो कहीं से सैलानियों व स्थानीय नागरिकों के फसने की। मौसम विभाग इसको लेकर एकदम सतर्क है और प्रतिदिन अपने पूर्वानुमान जारी करता रहता है। विभाग ने आज फिर यूपी, उत्तराखंड, असम समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यूपी और बिहार में हो सकती है भारी बारिश

देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी के पूर्वी क्षेत्र में आगामी तीन से चार दिनों तक भारी बारिश जारी रह सकती है तो वहीं पश्चिमी इलाके में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पड़ोसी राज्य बिहार को लेकर कहा जा रहा है कि यहां भी यूपी के साथ ही आज से 13 अगस्त तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड को नहीं मिलेगी राहत

देश के पहाड़ी राज्य और देवभूमि के नाम से मशहूर उत्तराखंड मे शुरु से ही भारी बारिश जारी है। ऐसे में मौमस विभाग ने एक बार फिर आगामी तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इस भारी बारिश के कारण राज्य में ज्यादातर क्षेत्र जलभराव से जूझ रहे हैं और साथ ही बारिश के कारण ही नदिया और नाले भी उफान पर हैं। ऐसे में मौसम विभाग की अलर्ट से एक बार फिर उत्तराखंड की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है। विभाग की माने तो आगामी दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है और इसके साथ ही राजधानी का तापमान एक बार फिर से हल्का नीचे आ सकता है।

उत्तर पूर्वी राज्यों को नहीं मिलेगी राहत

देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में शुरु से ही बारिश जारी है जिसके कारण बाढ़ जैसी स्थिती बनी हुई है और कहीं ना कहीं से भूस्खलन की खबरें भी आ ही जाती हैं। ऐसे में विभाग द्वारा जारी किया गया अलर्ट एक बार फिर राज्यों के लिए जिंता का सबब बना सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026