---Advertisement---

प्रेमिका से हुई अनबन तो CM Yogi Adityanath को दे डाली धमकी, रचा ऐसा चक्रव्यूह की पुलिस सुन रह गई हक्का-बक्का

सीएम योगी को धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी हो गई है। यह शख्स अपनी प्रेमिका के पिता को फसाना चाहता था इसलिए इतना बड़ा षड्यंत्र रचा।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 25, 2023 10:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी उन्हें पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 के व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए दी गई थी। इस मैसेज के आने के बाद पुलिस ने सीएम आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहीं पुलिस के द्वारा इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। ऐसे में अब इस मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है पुलिस ने अब उस शख्स को ढूंढ निकाला है जिसने इस तरफ का मैसेज किया था। इस मैसेज करने वाले ने इसे करने के पीछे जो वजह बताई है वह काफी हैरान कर देने वाला है।

कानपुर पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ने दी ये जानकारी

सीएम योगी को धमकी देने वाले इस शख्स का नाम अमीन बताया जा रहा है जो कानपुर का रहने वाला है। यह युवक अपने प्रेमिका के पिता को फसाना चाहता था इसलिए इसने इतना बड़ा षड्यंत्र रचा। इसके लिए अमीन ने दो दिन पहले मोबाइल चोरी किया और उस मोबाइल से मैसेज भेज दिया। वहीं आधार कार्ड से सिम के लिंक होने पर पुलिस आसनी से दिए हुए पते पर पहुंच गई जहां उन्हे मोबाइल खोने की घटना के बारे में पता चला।

इसे भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav 2023: क्या Shivpal Singh और Akhilesh Yadav एक साथ करेंगे चुनाव प्रचार? जानें क्या है पूरी रणनीति

2 दिन से गायब था फोन

फोन के मालिक ने पुलिस को जानकारी दी की उसका फोन 2 दिन से गायब है। वहीं जब कानपुर की पुलिस ने युवक के ढूंढने की कोशिश तेज की तो अमीन का नाम सामने आया। अमीन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका के पिता से नफरत करता था इसलिए उन्हे फसाने के लिए इतना बड़ा गेम प्लान बनाया। उसने बताया कि लड़की के पिता हम दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। वहीं पुलिस अब इस मामले में जांच और भी गहनता से कर रही है। पुलिस ने कहा है कि यह धमकी केवल आपसी रंजिश की वजह से दी गई थी।

यह भी पढ़े:- CM Yogi Adityanath को मिली जान से मारने के धमकी, डायल 112 पर किया था मैसेज

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026