---Advertisement---

Ghaziabad News: मोदीनगर में महिलाओं ने खत्म किया शराबियों का आतंक, शराब पीकर करते थे अश्लील हरकतें, ठेके में लगाई आग

Ghaziabad News: मोदीनगर में महिलाओं ने एक देसी शराब के ठेके को आग के हवाले कर दिया। आरोप है की शराब पीकर यहां लोग अश्लील हरकतें किया करते थे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 12, 2023 1:13 अपराह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 6:01 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। यहां कुछ महिलाओं ने एक देसी शराब के ठेके को आग के हवाले करते हुए शराबियों के आतंक को खत्म कर दिया है।

दरअसल, शुक्रवार (11 अगस्त) को यहां कुछ महिलाओं ने देसी शराब के एक ठेके को फूंका डाला। बताया जा रहा है की ये ठेका स्कूल के सामने था, जिस वजह से स्कूली छात्राओं को काफी दिक्कतें पेश आ रही थीं।

अश्लील हरकतें करते थे शराबी

महिलाओं ने बताया कि यहां शराब पीकर लोग हुड़दंग किया करते थे। जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित होती थी। इतना ही नहीं कुछ लोग यहां शराब पीकर अश्लील हरकतें भी करते थे, जिस वजह से छात्राओं और महिलाओं को जीना मुहाल हो गया था।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही थी सुनवाई

महिलाओं ने बताया कि यहां पूरा दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था, जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी। लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों तक से इसकी शिकायत की थी, लेकिन न तो ठेका बंद हुआ और न ही शराबियों की हरकतें। जिसके बाद उनके सब्र का बांध टूटा और उन्होंने ठेके में आग लगा दी।

शराब की 35 पेटी जलकर राख

ठेके में आग लगाने के बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। ठेके के सेल्समैन ने बताया कि उनसे पुलिस को आग लगने की सूचना दी थी। कुछ महिलाएं अचानक ठेके पर पहुंची और उसमें आग लगा दी।

इतना ही नहीं गल्ले में रखे 12 हाजर रुपये भी लूटकर ले गई। सेल्समैन ने बताया कि इस घटना में शराब की 35 पेटी जलकर राख हो गई हैं। वहीं, पुलिस का कहना है की मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आगर शिकायत मिलती है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026