---Advertisement---

Anurag Dwivedi का बंगाल कनेक्शन! यूट्यूबर के हवाला कमाई और रियल एस्टेट में निवेश कर बनाई अकूत संपत्ति पर ED सख्त, कार्रवाई की तैयारी

यूट्यूबर Anurag Dwivedi पर हुए सख्त कार्रवाई में ईडी द्वारा कई कीमती गाड़ियां जब्त की गई हैं। इसके साथ ही कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं जो अनुराग द्विवेदी की अकूत संपत्ति की ओर इशारा करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 6, 2026 12:56 अपराह्न

Anurag Dwivedi
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dwivedi: राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव जैसे छोटे जनपद से निकल कर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अकूत संपत्ति बनाने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर ईडी की सख्त नजर है। प्रवर्तन निदेशालय लगातार अनुराग द्विवेदी पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई को रफ्तार दे रहा है। इस क्रम में अब तक यूट्यूबर की लैंड रोवर डिफेंडर और BMW Z4 गाड़ी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून, 2002 के तहत जब्त कर लिया गया है।

वहीं दिल्ली से लेकर मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी हुई है। ईडी यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी द्वारा हवाला की कमाई और रियल एस्टेट में निवेश से बनाई गई अकूत संपत्ति पर नजर जमाए हुए है। मालूम को कि ED जो कार्रवाई कर रही है उसमें जांच पश्चिम बंगाल पुलिस की FIR के आधार पर शुरू की गई थी जिसे अनुराग द्विवेदी के बंगाल कनेक्शन के रूप में देखा जा रहा है।

यूट्यूबर Anurag Dwivedi द्वारा बनाई अकूत संपत्ति पर ED सख्त

प्रवर्तन निदेशालय पूरी सख्ती के साथ यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर शिकंजा कस रहा है। इसी क्रम में पहले 1 जनवरी, 2026 को यूट्यूबर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी हुई। प्रवर्तन निदेशालय ने इस कार्रवाई के दौरान दो लग्जरी गाड़ियां लैंड रोवर डिफेंडर, BMW Z4 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA), 2002 के तहत जब्त किया। इससे इतर कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी कब्जे में लिए गए। पूर्व में हुई छापेमारी के दौरान भी लैम्बॉर्गिनी उरुस, मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर और थार समेत चार महंगी गाड़ियां जब्त की गई थीं। इसके अलावा ईडी को करीब 20 लाख रुपए नकद, कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस मिले थे।

अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का खुलेआम प्रचार करने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी द्वाला हवाला की कमाई और और रियल एस्टेट में निवेश कर दुबई में बनाई गई अकूत संपत्ति पर ईडी सख्त है। पूरी सतर्कता के साथ एक-एक पहलुओं पर ध्यान देते हुए अनुराग द्विवेदी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

अनुराग द्विवेदी का बंगाल कनेक्शन!

यूपी के उन्नाव जिले के रहने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर जो ईडी की कार्रवाई हो रही है, उसका बंगाल कनेक्शन भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने अनुराग द्विवेदी पर जो जांच की उसका सिरा बंगाल से जुड़ता है। बंगाल पुलिस की FIR के आधार पर ही इसकी शुरुआत हुई। सिलिगुड़ी से सोनू कुमार ठाकुर और विशाल भारद्वाज नाम के आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी का पैनल चला रहे थे। इसके लिए फर्जी बैंक खातों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद ही सिरा अनुराग द्विवेदी तक पहुंचा और कार्रवाई देखने को मिल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026