---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के एग्रीकल्चर सेक्टर में अडानी की एंट्री, करोड़ों के निवेश के लिए प्लान हुआ तैयार

Uttarakhand News: उत्तराखंड कृषि को विकसित करने के लिए मिला अडानी समूह का साथ, 500 करोड़ का निवेश करने के लिए तैयार है अडानी समूह, लोगों को मिल सकते हैं रोजगार के अवसर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2024 1:07 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड की कृषि को विकसित करने के लिए अडानी समूह ने हाथ मिलाया है और यहां वह 500 करोड़ का निवेश करने के लिए तैयार है। अब यहां एग्रीकल्चर सेक्टर में अडानी ग्रुप अपनी खास भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली है क्योंकि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में करोड़ों का निवेश करने का प्लान किया है। ऐसे में प्लान तैयार हो गया है और रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में मोटे अनाज और फलों और सब्जियों के भंडारण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अडानी समूह के प्रतिनिधि मंडल ने बीते दिन कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की और इस निवेश पर पूरी तरह से चर्चा हुई है।

यह है अडानी ग्रुप का प्लान

उत्तराखंड के कृषि को बेहतर बनाने के लिए अनाज और फलों के भंडारण के लिए खास व्यवस्था करने वाली है। इसके लिए कोल्ड स्टोरेज बनाया जाएगा। इसके अलावा ऊर्जा और विकास के क्षेत्र में भी अडानी ग्रुप निवेश करने के लिए तैयार है। बता दें कि अदानी ग्रुप के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स नॉर्थ आनंद सिंह भसीन ने इस बारे में जानकारी दी है और कहा है कि अडानी समूह की ओर से उत्तराखंड में कृषि और बागवानी फसलों के भंडारण में निवेश की योजना बनाई गई है और इस पर बातचीत भी हुई है। राज्य का मौसम और जलवायु फसलों के अनुकूल है और इसलिए यहां कृषि और उद्यान क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं।

होंगे ये फायदे

कोल्ड स्टोरेज की सुविधा के तहत किसानों को अनाज और फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था की गई है। लोगों को काफी फायदा मिलेगा क्योंकि इससे अनाज खराब नहीं हो सकेंगे।

मिलेंगे रोजगार के अवसर

दक्ष मानव संसाधन के लिए राज्य में कौशल विकास केंद्र भी खोलेगी जिसके जब यह बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा क्योंकि यहां रोजगार के कई अवसर मिलने वाले हैं। निश्चित तौर पर अडानी ग्रुप और उत्तराखंड सरकार का एक साथ यह कदम सराहनीय है और वहां के लोगों के लिए एक उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026