---Advertisement---

Dehradun News: 8वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस दिन से हो रहा है शुरू, कई बड़े फिल्मी सितारे होंगे शामिल

Dehradun News: उत्तराखंड में 8वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत होने वाली है। इस बार का आयोजन काफी खास रहने वाला है। इस समारोह में कई बड़े फिल्मी सितारे सम्मिलित होंगे। साथ ही इस बार नेत्रहीनों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 17, 2023 3:52 अपराह्न

Dehradun News
Follow Us
---Advertisement---

Dehradun News:अगर आप उत्तराखंड में रहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल देहरादून (Dehradun News) में 22 सितंबर से 8वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। इसका आयोजन 22 से 24 सितंबर तक सिल्वर सिटी राजपुर रोड एवं तुलास इंस्टीट्यूट में होगा। इस फेस्टिवल में कई नामी फिल्मी सितारे शामिल होंगे।

कई बड़े फिल्मी सितारे होंगे मौजूद

इस बड़े आयोजन में कई बड़े फिल्मी सितारे पहुंचने वाले हैं। इनमें विनय पाठक, रजित कपूर, वरुण बडोला, प्रदीप सिंह रावत, मोहन कपूर, मनीष वाधवा, मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल हिमानी शिवपुरी चित्रांशी रावत एवं पूषण कृपलानी जैसी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

कला दिखाने का मिलेगा मौका

इस फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस फेस्टिवल में उत्तराखंड टैलेंट हंट एवं आंगन बाजार एग्जिबिशन का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इसमें दो समूह रखे गए हैं, इसमें 8 से 15 साल और 16 साल से ऊपर के सभी प्रतियोगी अपनी कला जैसे- डांस, सिगिंग, एक्टिंग, पोएट्री और मिमिक्री आदि का प्रदर्शन जजेस के सामने करेंगे। जीतने वाले प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट और अवार्ड दिए जाएंगे। साथ ही वोकल म्यूजिक और देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आने वाले प्रोजेक्ट में भी काम करने का मौका मिलेगा।

नेत्रहीनों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग

राजेश शर्मा ने बताया कि आयोजन के पहले दिन नेत्रहीनों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। इसमें दृश्यम-2 फिल्म दिखाई जाएगी। राजेश शर्मा ने आगे कहा कि बीते आठ सालों से देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कई नए टैलेंट को उत्तराखंड से निकलकर आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026