---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway के शुरू होने से पहले टोल प्राइस ने यात्रियों की बढ़ाई टेंशन, इन बातों का रखें खास ख्याल, जानें महत्वपूर्ण अपडेट

Delhi-Dehradun Expressway के शुरू होने से पहले टोल प्राइस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सफर से पहले जान लें कितना लगेगा खर्च, किन नियमों का रखना होगा ध्यान और यात्रियों के लिए जरूरी ट्रैवल गाइड।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 2, 2026 5:25 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे के संचालन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने यात्रियों की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल Delhi Dehradun Expressway के उद्घाटन में लगातार देरी हो रही है। मालूम हो इस एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल 2 से 2.5 घंटे की रह जाएगी, जबकि अभी देहरादून पहुंचने में 6-7 घंटे का समय लगता है। इसी बीच अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस एक्स्प्रेसवे पर चालकों को कितना टोल टैक्स देना होगा, क्योंकि हाल ही में कई एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई थी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Delhi Dehradun Expressway पर टोल प्राइस को लेकर हलचल तेज

जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे पर कार के लिए करीब 2 से 3 रूपये प्रति किलोमीटर तक चालकों को टोल देना पड़ सकता है। यानि टोटल करीब 400 से 600 रूपये देने पर सकते है। बड़े वाहनों जैसे ट्रक और बस के लिए यह खर्च और अधिक हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक रेट लिस्ट जारी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि उद्घाटन के बाद रेट लिस्ट जारी की जा सकती है।

सफर से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

गौरतलब है कि Delhi Dehradun Expressway पर  फास्टैग पूरी तरह से अनिवार्य होगा। एंट्री-एग्जिट पॉइंट सीमित रहेंगे। इसके साथ ही स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज गाड़ी चलाने वालों को भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। बता दें क इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से सफर केवल 2.5 से 3 घंटे का रह जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा खूबसूरत पहाड़ और राजाजी नेशनल पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे।

पश्चिमी यूपी के लिए वरदान साबित होगा एक्सप्रेसवे

बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी के कई शहरों से देहरादून तक ये एक्सप्रेसवे गुजरती है। अगर रूट की बात करें तो यह एक्सप्रेसवे दिल्ली समेत बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर से होते हुए देहरादून पहुंचेगी। बता दें कि एक्सप्रेसवे शुरू होते ही नए रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा होंगे।

जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। अगर दूरी की बात करें तो दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल 2.5 घंटे में पूरी होगी। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे खूबसूरत जंगलों के बीच से होकर गुजरेगी। जिससे एक सुखद अनुभव होगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 3 April 2026

अप्रैल 2, 2026

कल का मौसम 3 April 2026

अप्रैल 2, 2026

Tamil Nadu Elections 2026

अप्रैल 2, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

अप्रैल 2, 2026

AI Tools

अप्रैल 2, 2026

Pakistan News

अप्रैल 2, 2026